गिले-शिकवे भूलकर अब फोन पर बात करते हैं सलीम खान और जावेद अख्तर

एंटरटेनमेंटगिले-शिकवे भूलकर अब फोन पर बात करते हैं सलीम खान और जावेद...

Date:

सलमान खान के पिता सलीम खान अब 87 साल के हो गए हैं। उम्र के तकाजे के कारण पिछले दिनों उनकी तबीयत नासाज थी. जैसे ही यह बात जावेद अख्तर को पता चली तो उन्होंने तुरंत अरबाज खान को फोन किया। उनका हालचाल पूछा और तुरंत मिलने की तारीख तय करने को कहा. इसके बाद उन्होंने घर आकर सलीम खान से 2 घंटे तक बात की। अब दोनों अक्सर फोन पर बात करते हैं और दोनों की काफी अच्छी दोस्ती है। अरबाज खान ने यह बात एक इंटरव्यू में बताई है.

अरबाज खान ने कहा, ‘आज दोनों की बॉन्डिंग अच्छी स्थिति में है। बचपन में हमने कभी नहीं सोचा होगा कि जावेद साहब और पिताजी कभी एक-दूसरे के साथ बैठेंगे और बात करेंगे। उस दिन जब पापा की तबीयत ख़राब हो गई थी तो इसकी जानकारी जैसे ही जावेद साहब को मिली उन्होंने तुरंत मेरे को फ़ोन किया और पापा का हाल चाल पूछा . उन्होंने मुझसे एक तारीख बताने के लिए भी कहा जब वह घर आ सकें और पिताजी से मिल सकें।

जावेद अख्तर घर आये

अरबाज ने आगे कहा कि वह मीटिंग के लिए समय और तारीख तय करते हैं। उन्होंने कहा, ‘जावेद साहब घर आए और उनसे मिले और उनके साथ दो घंटे बिताए। यह सब अद्भुत लगता है. समय एक महान उपचारक है. लोग बदलते हैं, लोग भूल जाते हैं और माफ कर देते हैं और आगे बढ़ जाते हैं। और वे बहुत मजबूत बंधन बनाते हैं। वे अब अक्सर बातें करते हैं. वे अक्सर फोन पर बात करते रहते हैं और इसलिए भी क्योंकि पिताजी जावेद साहब से थोड़े बड़े हैं, इसलिए जावेद साहब पिताजी का हालचाल पूछते रहते हैं। पापा अब काफी बेहतर हैं.

कभी दुश्मनी नहीं हुई

56 साल के अरबाज ने इंटरव्यू में यह भी कहा कि जब वह जावेद अख्तर या उनके बच्चों फरहान और जोया से मिले तो न तो कोई दुश्मनी हुई ना दोनों ने अपना अपना पक्ष रखने कि कोशिश की ।

सलीम-जावेद की जोड़ी

जावेद अख्तर के साथ सुपरहिट फिल्में लिखने के लिए मशहूर सलीम खान ने उनसे अलग होने के बाद लिखना बंद कर दिया। दोनों ने ‘शोले’, ‘जंजीर’, ‘यादों की बारात’, ‘दीवार’, ‘काला पत्थर’, ‘त्रिशूल’, ‘दोस्ताना’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘डॉन’ और ‘सीता और गीता’ जैसी फिल्में लिखीं। 1987 में अलग होने से पहले दोनों ने कुल 21 फ़िल्में लिखीं।

अरबाज का करियर

अरबाज खान के करियर की बात करें तो उन्होंने ‘प्यार किया तो डरना क्या’ और ‘हैलो ब्रदर’ जैसी फिल्में कीं। वह अपने एक्टिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी सतर्क रहते हैं. उन्होंने वेब सीरीज ‘तनव’ में काम किया है और उनकी फिल्म ‘पटना शुक्ला’ रिलीज के लिए तैयार है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related