अगले सप्ताह सामने आएगी सुशांत सिंह राजपूत की फोरेंसिक रिपोर्ट

बॉलीवुडअगले सप्ताह सामने आएगी सुशांत सिंह राजपूत की फोरेंसिक रिपोर्ट

Date:


अगले सप्ताह सामने आएगी सुशांत सिंह राजपूत की फोरेंसिक रिपोर्ट

सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला हर दिन उलझता जा रहा है। इस समय सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो हर एंगल से अभिनेता के मामले की जांच कर रही है। इन सब चीजों के बीच सीबीआई ने ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ अभिनेता की ऑटोप्सी रिपोर्ट पर मेडिकल टीम से दूसरी राय मांगी है। ऑल इंडिया इंस्‍टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) के डॉक्टर्स फोरेंसिक टीम से लगातार संपर्क में हैं। इस समय सभी मिलकर फोरेंसिक रिपोर्ट में हर तरह से खामियों ढूढ़ने की कोशिश में लगे हुए हैं।

हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेडिकल बोर्ड अगले सप्ताह फोरेंसिक रिपोर्ट पर अपनी राय प्रस्तुत करेगा। कथित तौर पर माना जा रहा है कि अंतिम फोरेंसिक रिपोर्ट अगले सप्ताह सीबीआई को सौंपी दी जाएगी। सुनने में रहा है कि फोरेंसिक रिपोर्ट्स देते समय सभी डाउट्स क्लियर कर दिए जाएंगे। प्रोफेसर डॉ सुधीर गुप्ता फॉरेंसिक विभाग, एम्स और मेडिकल बोर्ड के अध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया है, ‘मेडिकल बोर्ड की राय अगले सप्ताह सीबीआई को दी जाएगी। मुझे उम्मीद है कि यह बिना किसी संदेह एकदम सटीक फैसला होगा। जब तक इस पर विचार नहीं होगा तब तक रिपोर्ट शेयर नहीं की जाएगी।’

फोरेंसिक रिपोर्ट्स से मामले में हत्या को लेकर प्रकाश डाला जा सकता है। इस बीच एनसीबी मामले में अवैध ड्रग्स की जांच कर रही है। ड्रग्स मामले में सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक चक्रवर्ती, सैमुअल मिरांडा, हाउस स्टाफ द्पेश सावंत समय कई लोगों को गिरफ्तार किया है। एनसीबी सभी आरोपियों को लगातार ग्रिल कर रही है, ताकि नई चीजें निकलकर सामने आ सकें। इसके अलावा सुशांत की एक्स मैनेजर श्रुति मोदी और जया साहा से भी एजेंसी ने पूछताछ की है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related