Site icon Buziness Bytes Hindi

लक्ष्मणझूले पर अश्लील वीडियो शूट करने वाली विदेशी महिला 2 महीने बाद गिरफ्तार


लक्ष्मणझूले पर अश्लील वीडियो शूट करने वाली विदेशी महिला 2 महीने बाद गिरफ्तार

ऋषिकेश : पुलिस ने लक्ष्मणझूला क्षेत्र में दो माह पहले चर्चाओं में रहे अश्लील वीडियो प्रकरण में एक अमेरिकन महिला को गिरफ्तार किया है। मुनिकीरेती थाना प्रभारी ने बताया कि लक्ष्मणझूला के एक होटल में अश्लील वीडियो बनाने के मामले में फरार चल रही अमेरिकन महिला को पकड़ लिया है। उसकी पहचान टोरी लेनिट, यूएसए के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उक्त प्रकरण में पहले एक फ्रांसीसी महिला और स्थानीय फोटोग्राफर हत्थे चढ़ चुके हैं।

हुआ था काफी बवाल, धरना प्रदर्शन
मामले के सामने आने के बाद स्थानीय सभासद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरने पर बैठ गए थे। बवाल तब शुरू हुआ जब कुछ विदेशी महिलाओं ने स्थानीय फोटोग्राफरों के साथ लक्ष्मण झूला पुल और एक होटल के कमरे में वीडियो के कुछ अश्लील दृश्य कैमरे में कैद किए। महिला ने पुलिस को बयान दिया था कि उसने ऑनलाइन माला बेचने के काम को प्रमोट करने के लिए यह वीडियो शूट कराया था।

महिला ने पलटा बयान
जबकि बाद महिला अपने बयान से पलट गई और उसने नया विवादित बयान दे दिया। फ्रांस की महिला ने कहा था कि उसने यह वीडियो यौन उत्पीड़न के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया था। लक्ष्मण झूला पुल से गुजरते हुए उसे खुद कई बार ऐसा लगा कि कुछ अनचाही नजरें उसका पीछा कर रही हैं। महिला के इस बयान की क्षेत्र में खूब आलोचना की गई थी।

Exit mobile version