Site icon Buziness Bytes Hindi

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजर से की 25,200 करोड़ रुपये की निकासी

Business:- भारतीय बाजार में जारी उतार चढ़ाव के बीच विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की भारतीय बाजार में बिकवाली का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अगर हम पिछले 15 दिन के आंकड़े की बात करें तो विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजर से 25,200 करोड़ रुपये की निकासी की है। जो घरेलू बाजार के लिए घाटे का सौदा साबित हुआ है। 
अगर हम भारतीय बाजार में आई गिरावट की करें तो इसने निवेशकों को काफी प्रभावित किया है और इंटरनेशनल निवेशक बैक टू बैक अपना धन शेयर बाजार से बाहर निकाल रहे हैं। डिपॉजिटरी के आंकड़ों के मुताबिक 2 मई से 13 मई के दौरान एफपीआई ने शेयरों से करीब 25,216 करोड़ रुपये की निकासी की है। 
जबकी विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक अप्रैल, 2022 तक लगातार सात माह बिकवाल रहे और इस दौरान उन्होंने भारतीय शेयरों से 1.65 लाख करोड़ रुपये निकाले हैं।
Exit mobile version