Site icon Buziness Bytes Hindi

विदेश मंत्रालय को उम्मीद, सबकुछ अच्छे से होगा


विदेश मंत्रालय को उम्मीद, सबकुछ अच्छे से होगा

चीन के साथ हिंसक झड़प पर आया विदेश मंत्रालय का बयान

नई दिल्ली: भारत-चीन सीमा पर चल रहे तनातनी के बीच मंगलवार को भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि सीमा विवाद को सुलझाने के लिए सैन्य और राजनयिक स्तर पर बातचीत जारी है। उन्होंने कहा, ‘6 जून को सीनियरों कमांडरों की अच्छी बैठक हुई। इसके बाद ग्राउंड कमांडरों के बीच कई बैठकें हुई’।

इस घटना से बचा जा सकता था
श्रीवास्तव ने आगे कहा कि हमें उम्मीद थी कि सबकुछ अच्छे से होगा। चीनी पक्ष गलावन वैली में LAC का सम्मान करते हुए पीछे चला गया, लेकिन चीन के द्वारा स्थिति बदलने की एकतरफा कोशिश करने पर 15 जून को एक हिंसक झड़प हो गई। इसमें दोनों पक्षों के लोगों की मौत हुई है, इससे बचा जा सकता था। वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि सीमा प्रबंधन को लेकर भारत का जिम्मेदार रवैया है। भारत सारे काम LAC में अपनी सीमा के अंदर ही करता है, चीन से भी ऐसी उम्मीद हम रखते हैं।’

ग़ौरतलब है कि आज लद्दाख की गलवान घाटी में दोनों तरफ के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई हैं, जिसमें भारत का एक अफसर और दो जवान शहीद हो गए हैं।

Exit mobile version