Site icon Buziness Bytes Hindi

विदेशी मुद्रा भंडार 585 अरब डॉलर के पार


विदेशी मुद्रा भंडार 585 अरब डॉलर के पार

मुंबई : देश का विदेशी मुद्रा भंडार 01 जनवरी को समाप्त सप्ताह में 4.48 अरब डॉलर बढ़कर 585.32 अरब डॉलर के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया। इससे पहले 25 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में यह 29 करोड़ डॉलर घटकर 580.84 अरब डॉलर रह गया था।

भारतीय रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 01 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 4.17 अरब डॉलर बढ़कर 541.64 अरब डॉलर पर पहुँच गई। इस दौरान स्वर्ण भंडार भी 31.5 करोड़ डॉलर की बढ़त के साथ 37.03 अरब डॉलर पर रहा आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 5.15 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 1.51 अरब डॉलर पर स्थिर रहा।

Exit mobile version