Site icon Buziness Bytes Hindi

ट्रेंडी और ब्यूटीफुल लुक पाने के लिए स्मोकी आई मेकअप करें…


ट्रेंडी और ब्यूटीफुल लुक पाने के लिए स्मोकी आई मेकअप करें…

न्यूज़ डेस्क : मेकअप के नए ट्रेंडी और ब्यूटीफुल लुक के लिए आप स्मोकी आई मेकअप को अपना सकती हैं स्मोकी आई आपके लुक को बेहतरीन बना देती हैं इसके लिए आपको कई तरह के टिप्स अपनाने होते हैं इन दिनों स्मोकी आई मेकअप काफी ट्रैंड में है.

बॉलीवुड दीवाज भी गार्जियस लुक के लिए ज्यादातर स्मोकी आई मेकअप ही फॉलो कर रही हैं लेकिन आई मेकअप अगर ठीक से ना किया जाए तो आपके लुक में वो बात नही रहती है अगर आप भी अपनी स्मोकी आई चाहती हैं तो मेकअप के कुछ ये टिप्स अपनाएं.  

स्मोकी आई मेकअप कैसे करे…

* बेस्ट आई  मेकअप करने के लिए सबसे पहले आंखों को अच्छी तरह कॉटन से क्लीन करें.  अगर आंखों पर धूल-मिट्टी या पहले से मेकअप हो तो स्मोकी इफेक्ट का बेस बिगड़ जाएगा.

* हमेशा पेंसिल आईलाइनर का यूज करें, ताकि आंखों को सॉफ्ट और क्रीमी टेक्स्चर मिलें. इसके बाद एक ड्राप प्राइमर ले कर आईलिड पर पर लगाएं.

* अब लाइट शेड का आई कंसीलर आंखों के नीचे और आईलिड पर अच्छी तरह लगाएं. ऐसा करने से आईशैडो लगाने में आसानी होती है.

* हमेशा ये ध्यान रखें कि जब भी आंखों के कलर से मैच करता आईशैडो लगाएं. उसे अच्छी तरह से ब्लेंड जरूर करें  आंखों की ऊपरी आईलिड पर डार्क कलर का आईशैडो लगाएं और इसे भी अच्छी तरह ब्लेंड करें ताकि लाइट आईशैडो के साथ मिक्स हो जाए.

* स्मकी लुक के लिए ग्रे आईशैडो के ऊपर ब्लैक आईशैडो लगाएं. अब लैशलाइन पर जेल आईलाइनर लगाएं क्योंकि ये आसानी से लग जाता है. अब काजल लगाकर आई मेकअप पूरा करें.

इन बातों का भी रखें ख्याल…

Exit mobile version