पहली बार पूरी दुनिया भारत को लेकर इतनी आशावादी है: पीएम मोदी

फीचर्डपहली बार पूरी दुनिया भारत को लेकर इतनी आशावादी है: पीएम मोदी

Date:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा अवसर आया है, जब पूरी दुनिया देश को लेकर इतनी आशावादी है। उन्होंने भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन किया और उद्योग तथा स्टार्टअप्स सहित अन्य चीजों पर मध्य प्रदेश सरकार की 18 नीतियों का अनावरण किया।

उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा अवसर आया है, जब पूरी दुनिया भारत को लेकर इतनी आशावादी है। चाहे आम लोग हों, आर्थिक नीति विशेषज्ञ हों, विभिन्न देश हों या संस्थान हों, सभी को भारत से बहुत उम्मीदें हैं। पिछले कुछ हफ्तों में जो टिप्पणियां आई हैं, वे भारत में हर निवेशक का उत्साह बढ़ाने वाली हैं. कुछ दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि विश्व बैंक ने कहा है कि आने वाले वर्षों में भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना रहेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (ओईसीडी) के एक प्रतिनिधि ने कहा कि दुनिया का भविष्य भारत में है। कुछ दिन पहले जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र के एक संगठन ने भारत को सौर ऊर्जा की महाशक्ति कहा था। इस संगठन ने यह भी कहा कि जहां कई देश सिर्फ बातें करते हैं, वहीं भारत परिणाम दिखाता है।” मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 24-25 फरवरी को “इन्वेस्ट एमपी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट” (जीआईएस) 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य राज्य की विशाल निवेश क्षमता को प्रदर्शित करना और वैश्विक और घरेलू निवेशकों को एक साथ लाना है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...