इस बार सर्दियों में चुकंदर का फेस पैक इस्तेमाल करिए, ये आपकी त्वचा को नया निखार देने में मदद करेगा। तो चलिए जानें कैसे चुकंदर को फेस पैक के रूप में इस्तेमाल में ला सकते हैं।
रोजाना चुकंदर का फेसपैक इस्तेमाल करने से न सिर्फ आपकी त्वचा पर गुलाबी ग्लो आता है बल्कि दाग-धब्बे भी दूर होते हैं। इसके अलावा यह आपके चेहरे से डेड स्किन सेल्स भी हट जाते हैं।
चुकंदर को किसी भी फेस पैक में मिलाने के लिए सबसे पहले एक चुकंदर लेकर इसको टुकड़ों में काट लेना है। इसके बाद इसको गुलाब जल मिलाकर ग्राइंडर में डालकर पीस लें। फिर इस पेस्ट को छानकर इसके पानी को निकालकर अलग रख लें।
अब इस चुकंदर के पानी को बेसन के फेस पैक में या फिर संतरे के छिलके के फेस पैक में मिलाकर लगाएं। फिर दस से पंद्रह मिनट बाद जब पैक सूख जाए तो चेहरे को धो लें। फिर देखिए कैसे चेहरे पर गुलाबी निखार नजर आने लगता है।
चुकंदर के पानी को आप चाहे तो एक सप्ताह तक फ्रिज में स्टोर कर रख सकते हैं। लेकिन ज्यादा लंबे वक्त तक रखने पर ये खराब हो जाता है। तो इसलिए जब भी फेस पैक लगाना हो तो ताजे चुकंदर का रस निकालकर इसे फेस पैक में मिलाएं ।
