मेरठ। आज से आषाढ़ मास की शुक्ल प्रतिपदा तिथि से नवमी तिथि तक गुप्त नवरात्र पर्व मनाया जाएगा। कम लोग इस नवरात्र के बारे में जानते हैं। इस कारण इसको गुप्त नवरात्र कहा जाता है। गुप्त नवरात्र में किए उपाय जल्दी शुभ फल देते हैं। नौकरी,धन, संतान, स्वास्थ्य, प्रमोशन, विवाह आदि जैसी मनवांछित मनोकामनाएं इन नो दिनों में किए उपायों से प्राप्त हो सकती हैं। अगर मन में कोई मनोकामना है तो बताए गए उपायों से वह पूरी होंगी। 1. धन लाभ के लिए उपाय
गुप्त नवरात्र के दिनों में किसी भी दिन स्नान करने के बाद उत्तर दिशा की ओर मुंह करके पीले आसन पर बैठे। सामने तेल के नौ दीपक जला लें। ये दीपक साधनाकाल तक जलते रहना चाहिए। दीपक के सामने लाल चावल की एक ढेरी बनाएं। उस पर एक श्रीयंत्र रखकर उसका कुमकुम, फूल, धूप तथा दीप से पूजा करें। उसके बाद एक प्लेट पर स्वस्तिक बनाकर उसे अपने सामने रखकर उसकी पूजा करें। इसके बाद श्रीयंत्र को अपने पूजास्थल पर रख लें। बाकी शेष सामग्री को नदी में प्रवाहित करे। इस प्रयोग से अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं।
Read also: Gupt Navratri 2022: 30 जून से शुरू हो रहे गुप्त नवरात्र,ऐसे करें मां भगवती की पूजा अराधना मिलेगा लाभ
2. शीघ्र विवाह के लिए उपाय
गुप्त नवरात्र में शिव-पार्वती के चित्र अपने पूजास्थल में रखें और उनकी पूजा करने के बाद नीचे दिए गए मंत्र का 3, 5 अथवा 10 माला का जाप करें। जाप के बाद भगवान शिव से विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने की कामना करेंं
मंत्र- ऊं शं शंकराय सकल-जन्मार्जित-पाप-विध्वंसनाय,
पुरुषार्थ – चतुष्टय-लाभाय च पतिं मे देहि कुरु कुरु स्वाहा।।
3. मनपसंद वर के लिए उपाय
गुप्त नवरात्र के किसी भी दिन शिव मंदिर में जाएं। वहां भगवान शिव एवं मां पार्वती पर जल एवं दूध चढ़ाएं और पंचोपचार (पुष्प,चंदन, दीप, धूप एवं नैवेद्य) से पूजन करें। मौली (पूजा में उपयोग किया जाने वाला लाल धागा) से दोनों के बीच गठबंधन करें। वहां बैठकर लाल चंदन की माला से 108 बार इस मंत्र का जाप करेंं
हे गौरी शंकरार्धांगी। यथा त्वं शंकर प्रिया।
तथा मां कुरु कल्याणी,कान्त कान्तां सुदुर्लभाम्।।
तीन महीने तक प्रतिदिन इसी मंत्र का जप शिव मंदिर में अथवा अपने पूजाकक्ष में मां पार्वती के सामने 108 बार करें। घर पर पंचोपचार पूजा करनी है।
4. बरकत बढ़ाने का उपाय
गुप्त नवरात्र में किसी एक दिन सुबह स्नान कर साफ कपड़े में मोती शंख को रखें और उस पर केसर से स्वस्तिक का चिह्न बनाए। इसके बाद नीचे लिखे मंत्र का जप करें-
श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:। मंत्र का जप स्फटिक माला से करें। मंत्रोच्चार के साथ एक-एक चावल शंख में डालें। ध्यान रखें की चावल टूटे हुए ना हो। यह प्रयोग लगातार नौ दिनों तक करें। इस प्रकार रोज एक माला जप करें। चावलों को एक सफेद रंग के कपड़े की थैली में रखें और नौ दिन के बाद चावल के साथ शंख को उस थैली में रखकर तिजोरी में रखें। इस उपाय से घर की बरकत होगी।
Read also: Dehradun: कांग्रेस में नही थम रही नाराजगी, गुप्त बैठक कर ले सकते है बड़ा फैसला
6. इंटरव्यू में सफलता का उपाय
गुप्त नवरात्र के दिनों में किसी एक दिन सफेद रंग के सूती आसन पर पूर्व दिशा की ओर मुख करके बैठ जाएं। अपने सामने पीला कपड़ा बिछाकर उस पर 108 दानों वाली स्फटिक माला रखे। इस पर केसर व इत्र छिड़क कर पूजा करें। इसके बाद धूप, दीप दिखाकर नीचे लिखा मंत्र 31 बार जपें। इस प्रकार 11 दिन करने से माला सिद्ध हो जाएगी। जब भी किसी इंटरव्यू में जाएं तो माला को पहन जाए। ये उपाय करने से इंटरव्यू में सफलता की संभावना आवश्य होगी।
