Site icon Buziness Bytes Hindi

कोरोना काल में तनाव हो रहा है तो इन चीजों को करें डाइट में शामिल


कोरोना काल में तनाव हो रहा है तो इन चीजों को करें डाइट में शामिल

लाइफस्टाइल डेस्क: कोरोनाकाल में कई लोग घर पर रह – रह कर तनाव में आ गये है , और तनाव को दूर करने के लिए वो दवाईयों का सहारा ले रहे है | भले ही दौर मुश्किल है लेकिन तनाव लेने से कुछ नहीं होगा | इसलिए हम आपको कुछ चीजें बताएंगे जिससे आप डाइट में शामिल कर के तनाव को दूर रख सकते है | 

सीताफल में तनाव को कम करने वाले जरूरी मिनरल्स होते हैं , इसका सेवन आपको आराम महसूस कराएगा | इसके अलावा पोटैशियम से भरपूर फूड्स जैसे कद्दू के बीज और केला खाने से भी तनाव कम होता है | 

पौष्टिक आहार खाना सेहतमंद रहने के लिए बेहद जरूरी है, इसलिए हरी पत्तीदेार सब्जियों का सेवन करें।  पालक, पत्ता गोभी, चुकंदर के पत्ते, सलाद को अपनी डाइट में शामिल करें।

नट्स में आवश्यक फैटी एसिड, मिनरल्स, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते है, जो तनाव को कम करते हैं। इसलिए आप  बादाम, अखरोट, सरसों के बीज, कद्दू के बीज, चिया बीज को अपनी डाइट में शामिल करें | 

Read also: डिजिटल तकनीक से राजनीति व सिनेमा जौहर दिखा रहे हैं ध्रुमिल सोनी

डाइट में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और विटामिन से भरपूर चीज़ों को शामिल करें, क्योकि ये फूड्स मेटाबोलिज्म, हार्मोन्स, न्यूरोट्रांसमीटर को काबू रखने में मदद करते हैं | बीन्स, मटर, सरसों के बीज में यह भरपूर मात्रा में है | 

Exit mobile version