Site icon Buziness Bytes Hindi

Healthy Foods Winter: सर्दियों में डाइट में शामिल करें ये चीजें!

Healthy Foods Winter

लाइफस्टाइल डेस्क। Healthy Foods Winter – मौसम कोई भी हो अपने खाने – पिने में ध्यान देना जरुरी है, खासकर सर्दी में तो ज्यादा देखभाल करनी चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जो सर्दियों में आपको अंदर से गर्मी देगा। इन्हे अपने डाइट में शामिल जरूर करे।

सर्दियों के लिए बेस्ट है ये डाइट

बाजरा

सर्दियों में बाजरा काफी अच्छा होता है, आप इसे बाकी आटे के साथ मिलकर खा सकते है। ये स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, लेकिन इसका ज्यादा सेवन करने से आपके पेट की गर्मी बढ़ सकती है। इसीलिए लिमिट में ही ले।

गुड़ और घी

गुड़ और घी से आप कुछ टेस्टी रेसिपीज बनाकर खा सकते हैं, ये सर्दी जुकाम होने से रोकते हैं। आप चाहे तो इसे लंच और डिनर के बाद खा सकते है,और बाजरे की रोटी के साथ भी खा सकते है।

कुलीथ

कुलीथ को गोहत की दाल भी कहा जाता है, ये दाल बहुत ही अच्छी मानी जाती है। बता दे, इस दाल का सूप पथरी की समस्या कम करता है और साथ ही स्किन और बालों के लिए अच्छा होता है। आप इसका रोटी या चावल के साथ सेवन कर सकते है।

तिल

तिल के बीज और तेल दोनों ही सेहत के लिए अच्छे होते है, ये स्किन, हड्डियों और आंखों के लिए बहुत ही हेल्दी माने जाते है। आप तिल की चटनी भी बना सकते है या चाहे तो खाने को गार्निश करने में इस्तेमाल कर सकते है।

Exit mobile version