Site icon Buziness Bytes Hindi

Food Poisoning की समस्या से इस तरह करे बचाव!

Food Poisoning home remedies

लाइफस्टाइल डेस्क। गर्मियों में Food Poisoning की समस्या ज्यादा होती है। खराब खाना या फिर बासी खाना खाने से ये समस्या हो सकती है। इसके अलावा, डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक की समस्या भी गर्मियों में काफी होती है। लेकिन अगर आपको Food Poisoning की समस्या है तो इस तरह से अपने आप का बचाव करे।

बता दे, गर्मियों में फूड पॉइजनिंग की समस्या इसीलिए हो जाती है क्योंकि इस मौसम में पाचन तंत्र धीमी गति से काम करता है। इसीलिए कहा जाता है की गर्मियों में हल्का खाना और पानी ज्यादा पीना चाहिए। साथ ही बढ़ा हुआ तापमान खाने को दूषित कर देता है। Food Poisoning में पेट में दर्द , जी मिचलाना, उल्टी होना, दस्त होना, बुखार आना आदि।

Food Poisoning से इस तरह करे बचाव!

गर्मियों के मौसम में खानपान का ध्यान रखें, खुला खाना या मसालेदार खाना न खाएं। साथ ही बासी खाने से भी बचें, क्योंकि ये पचता नहीं है और फूड पॉइजनिंग की समस्या का कारण बन सकता है। कच्चा या अधपका भोजन का सेवन न करे। छाछ, नारियल पानी और हेल्दी ड्रिंक्स पिए और हाइड्रेट रहे।

(Image/Freepik)

Exit mobile version