Site icon Buziness Bytes Hindi

खाद्य संकट लेगा विकराल रूप 40 फीसदी बढ़ेंगे गेंहू के दाम

बाजार:- इस समय महंगाई ने हर किसी की कमर तोड़ रखी है पूरा देश महंगाई से ताहिमाम कर रहा है हर कोई महंगाई से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहता है। लोगो को लगता है कि महंगाई की गाज सिर्फ उनके देश पर गिरी हुई है लेकिन वास्तव में जब से कोरोना आया है महंगाई से हर देश त्राहि त्राहि कर रहा है और हर देश की जनता महंगाई से परेशान हैं। महंगाई के संदर्भ में विशेषज्ञ का कहना है कि पूरी दुनिया मे खाद्यान्न संकट ने विकराल रूप ले लिया है और इसका परिणाम घातक हो सकता है। तो आइए जानते हैं कैसे आया खाद्य संकट..

खाना पीना का संकट आज अचानक से नहीं आया है इस संकट के पीछे कई अहम कारक है अगर हम पहले कारण की बात करें तो कोरोना इसने देश की अर्थव्यवस्था को खूब प्रभावित किया और लोगो को घरों में कैद रहने के लिए मजबूर कर दिया और देश के खाद्य सामग्री का संकट पैदा हुआ। वही अगर हम युक्रेन रूस की बात करें तो इसने खाद्य संकट को बढ़ा दिया इन दोनों देशों में अच्छे उत्पादक सामनो का उत्पादन होता था लेकिन युध्द के चलते सब नष्ट हो गया और यह समस्या आई।
इसके अलावा कई देश ऐसे हैं जिन्होंने अपने यहां से एक्सपोर्ट होने वाले सामान पर बैन लगा दिया है। इस बैन के चलते अब देश मे निर्भरता किसी एक विशेष आयाम पर बढ़ गई है और महंगाई की मार लोगों को घयाल किए हैं।
बढ़ी महंगाई के सन्दर्भ में वर्ल्ड बैंक कमोडिटी मार्केट आउटलुक रिपोर्ट की एक रिपोर्ट आई है जिंसमे कहा गया है कि आगामी समय मे गेंहू के दामो में 40 फीसदी की बढ़ोत्तरी देंखने को मिलेगी। अगर ऐसा होता है तो देश भीषण आर्थिक संकट से जूझ सकते हैं।
Exit mobile version