कोरोना वायरस फिर से बड़ी तेजी से इजाफा होने लगा है, कई राज्यों में लॉकडाउन जैसे स्थिति उतपन्न हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय लोगो को सेहत पर ध्यान देने और कोरोना वायरस से बचने के लिए सावधानियां बरतने की सलाह दे रहा है | अगर इसी दौरान आप सैर-सपाटे पर जाते हैं, तो इन टिप्स को फॉलो करे और अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें |
Read also: मेक्सिको जाने का प्लान बने तो, इस जगह की सैर जरूर करें
आप संतुलित आहार जरूर ले, छोटे-छोटे अंतराल में खाना खाएं। ऐसा करने से मेटाबॉलिक रेट में सुधार होता है। अगर एक बार में बहुत खाता है तो कैलोरी धीरे-धीरे बर्न होती है और फैट जमा होने लगता है।
आप रोजाना कम से कम 2-3 लीटर पानी पिएं, पानी में कैलोरीज नहीं होती है, जिससे बढ़ते वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। खाना खाने से 30 मिनट पहले पानी पीना सेहत को लाभ देता है |
जल्दबाजी के चलते नाश्ते को स्किप ना करे, बल्कि भरपेट खाए | अगर स्किप कर देते हैं तो चिड़चिड़ापन, सुस्ती और नींद लग सकती है। ब्रेकफास्ट में खासकर फाइबर युक्त चीजों को शामिल करें।
Read also: प्राचीन गुफाएं देखने के लिए इन जगहों की जरूर करें सैर
रोजाना एक्सरसाइज जरूर करें, योग और ध्यान जरूर करें। ऐसा करने से दिनभर तरोताजा रहते हैं और यात्रा के दौरान मानसिक रूप से सेहतमंद रहना चाहते है तो ध्यान जरूर करें।

