Google Meet पर मीटिंग के दौरान वीडियो कैसे लॉक करें, इन स्टेप्स को फॉलो कर आसान होगा काम

टेक्नोलॉजीGoogle Meet पर मीटिंग के दौरान वीडियो कैसे लॉक करें, इन स्टेप्स...

Date:

Google Meet: Google अपने यूजर्स के लिए नए फीचर्स लाता रहता है। जिससे यूजर आसानी से Google प्रोडक्ट का लाभ उठाते है। इसी तरह Google कंपनी अपने गूगल मीट के लिए कुछ फीचर्स लाया है। ऐसे में ही एक फीचर कैमरा लॉक है जो मीटिंग के दौरान वीडियो को लॉक करता है। Google का ये फीचर कैसे काम करता है। यहां पर जान सकते हैं। Google मीट कई उपयोगी सुविधाएं देता है। ये Google यूजर्स को तरीके से मीटिंग आयोजित करने में मदद करती हैं। ऐसा फीचर Google मीटिंग में मौजूद सभी प्रतिभागियों के वीडियो को लॉक करने की क्षमता है। यह सुविधा Google मीटिंग में भाग लेने वालों के लिए उनकी मीटिंग पर अधिक कंट्रोल देती है। जिससे यह तय करने की सुविधा मिलती है। वो कब उपस्थित लोगों को Google मीटिंग के विभिन्न स्तरों में जोड़ना चाहते हैं।

Google मीट कैमरा लॉक फीचर

Google की ये सुविधा Google मीटिंग होस्ट या को-होस्ट के पास होते हैं। होस्ट के पास कैमरा लॉक सक्रिय करने की क्षमता है। वो सभी प्रतिभागियों को अपने वीडियो कैमरों का उपयोग करने से रोकता है। जब कैमरा लॉक बंद करने का आप्शन चुनते हैं तो Google मीटिंग में मौजूद सभी वीडियो फीड का दोबारा उपयोग कर सकते हैं।

ऐसे काम करता है Google का ये फीचर

बता दें कि कैमरा लॉक या किसी अन्य को-होस्ट प्रभावित नहीं करता है। अभी जरूरत के हिसाब से वीडियो का उपयोग कर सकते हैं। कैमरा लॉक सक्षम करने के लिए, अपने कंप्यूटर या iOS डिवाइस से कर सकते हैं और ये सेटिंग मीटिंग से जुड़े डिवाइसों पर लागू की जाएगी। ध्यान रहे कि एक बार प्रतिभागी का वीडियो लॉक हो जाने पर, वे अपनी स्क्रीन प्रस्तुत या साझा नहीं कर सकेंगे।

इन बातों का ध्यान रखें

जब वीडियो लॉक चालू करते हैं, तो मोबाइल पार्टिसिपेंट को मीटिंग से हटाया जा सकता है अगर उनके डिवाइस में Google मीट या जीमेल ऐप का सबसे अपडेटेड वर्जन नहीं होगा। इसके अलावा एंड्रॉइड अपडेट ओएस वर्जन या आईओएस वर्जन 12 नहीं होने पर वो मीटिंग से बाहर हो जाएंगे। एक बार जब वीडियो लॉक बंद कर देते हैं तो हटाए गए Participant फिर से शामिल हो सकते हैं।

Google मीट कॉल पर वीडियो लॉक करना

सबसे पहले चल रही मीटिंग के दौरान स्क्रीन के नीचे दाईं ओर जाना होगा। अब होस्ट कंट्रोल्स पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद एक साइड पैनल खुलेगा। साइड पैनल से कॉल में मौजूद सभी प्रतिभागियों के वीडियो फीड को बंद और चालू कर सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related