बाजार:- आज के समय मे क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल हर कोई करता है और एक बेहतरीन क्रेडिट स्कोर आपको बेहतरीन ब्याज दिलाता है और हर कोई चाहता है कि उसके क्रेडिट कार्ड का स्कोर बेहतरीन रहे। स्कोर बढाने के लिए हम कई लोगो से सलाह लेते हैं और उनका पालन करने लगते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते है कि हमारी बेसिक गलतियां हमारे क्रेडिट स्कोर को कम करती है। वही अगर हम इन छोटी छोटी आदतो को सुधार ले तो हमारा क्रेडिट स्कोर बेहतरीन हो सकता है।
अपनी इन बेसिक गलतियों को जानने के लिए आपको अपने क्रेडिट स्कोर को रोजाना चेक करना होता है। अगर आप रोजाना क्रेडिट स्कोर चेक करते हैं तो आपको यह पता चल जाता है कि आप कहां पर मिस्टेक कर रहे हैं और आपको किन गलतियों को सुधारना है जिससे आपका क्रेडिट स्कोर नीचे न गिरे। तो आइए जानते हैं बेसिक पॉइंट जिससे आप अपने क्रेडिट स्कोर को रख सकते हैं मेनटेन…
क्रेडिट से कम करे लेन देन:
हमे कोशिश करनी चाहिए कि हम क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल बाकी चीजो की तरह संतुलन बनाकर करे। क्योंकि जब आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो उसकी जानकारी करदाता के पास संरक्षित होती है और इससे आपका क्रेडिट स्कोर गिरता है। क्रेडिट कार्ड का यूज करने वाले उपभोक्ताओं को समझदार बनाना चाहिए और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल एक महिने में अधिक बार नहीं करना चाहिए।
क्रेडिट कार्ड से छूट या देय का करे भुगतान:
हम अक्सर देखते है कि लोग क्रेडिट कार्ड का यूज अपने दैनिक जीवन मे करने लगते हैं। जिसके चलते क्रेडिट कार्ड बिल भुगतान से पूरी तरह गायब होना एक बड़ी संख्या है और अगर आप खुद को ऐसी स्थिति में पाते हैं जहां आप पूरा भुगतान नहीं कर सकते हैं, तो न्यूनतम देय राशि से थोड़ा अधिक भुगतान करने का प्रयास करें। लेकिन हमें इसे अपनी आदत नहीं बनाना चाहिए। क्योंकि इसको नियमित तौर पर करने से हमारा क्रेडिट स्कोर नीचे गिरता है।
जरूरत से ज्यादा उधार लेने से बचे:-
अगर आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको अपनी जरूरत से ज्यादा खर्च नहीं करना चाहिए। क्योंकि क्रेडिट कार्ड का प्रचार प्रसार करवा रहे करदाता क्रेडिट कार्ड पर कम ब्याज दर वाले कर सौदों और साइन-अप बोनस की पेशकश करते हैं। हमे उनका यह ऑफर काफी आकर्षक लगता है और हम धड़ाके से क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। हमे हमेशा कोशिश करनी चाहिए कि हम क्रेडिट कार्ड से तब तक कर्ज न ले जब तक हमे उसकी आवश्यकता न हो। वही अगर आप ऐसा करते हैं तो इसका एक प्रमुख कारण यह है कि यह आपके क्रेडिट उपयोग को कई तरह से असंतुलित कर सकता है। बहुत अधिक क्रेडिट पर निर्भर रहना भारी पड़ सकता है। दूसरा नया क्रेडिट कार्ड लेने से आपका क्रेडिट स्कोर गिर सकता है।
रोज क्रेडिट स्कोर को न देखना;-
हम क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल तो धमाके के साथ करते हैं लेकिन हम रोज क्रेडिट स्कोर नहीं देखते। हमे अपनी आदत में यह लाना चाहिए कि हम अपना क्रेडिट स्कोर रोज चेक करें। अगर हम ऐसा करते हैं तो यह हमें सचेत करता है और हम कई बार फजूल के खर्च से बच जाते हैं।
