Site icon Buziness Bytes Hindi

डॉर्क अंडरआर्म्स और उसकी दुर्गंध को दूर करने के लिए इन नेचुरल तरीकों को अपनाएं


डॉर्क अंडरआर्म्स और उसकी दुर्गंध को दूर करने के लिए इन नेचुरल तरीकों को अपनाएं

गर्मी में अंडर आर्म्स का कालापन और की बदबू परेशान करती है और इसकी वजह से आप शर्मिंदा मसहूस करती है, तो हम आपको कुछ नेचुरल तरीकों के बारे में बताएंगे जिसे आप इन सब चीजों से छुटकारा पा सकते है:

डॉर्क अंडरआर्म्स  रेजर के इस्तेमाल से या घटिया क्वालिटी के हेयर रिमूवल क्रीम से हो जाती है | अगर हम ब्यूटी एक्सपर्ट्स की माने तो बालों को रिमूव करने के लिए रेजर की जगह वैक्सिंग बेहतर है | तो आइए बताते हैं अंडरआर्म्स की बदबू और कालापन हटाने के लिए आसान घेरलू नुस्खें कौन-कौन से हैं।

आलू शानदार ब्यूटी प्रोडक्ट है ये एक नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट है। अंडरआर्म में कालापन साफ करने के लिए बारीक कटे हुए आलू से हल्के-हल्के रगड़ें , आप आलू का जूस भी लगा सकती हैं। ऐसा करने के बाद दस मिनट के लिए छोड़े दें फिर पानी से धो लें। नियमित रूप से इस्तेगमाल करेंगी तो डार्क अंडरआर्म बिल्कुल साफ हो जाऐंगे।

चंदन पूरे शरीर की स्किन में दमक पैदा करता है, ये दाग, धब्बे और कालापन हटाने के लिए यह शानदार काम करता है। आप डरआर्म्स के कालापन को हटाने के लिए चंदन पाउडर और गुलाबजल का इस्तेमाल करें | इसका पेस्ट बनाकर डार्क अंडरआर्म पर लगाकर सूखने दें। कुछ दिनों इस पेस्ट को अल्पाई करें, फर्क साफ नजर आएगा।

अंडरआर्म की दुर्गंध को दूर करने के लिए बेकिंग सोडे में थोड़ा पानी मिलाकर अंडरआर्म को उससे साफ करें। आप फिटकिरी को भी बतौर विकल्प के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

Read also; थियेटर में ही रिलीज़ होगी ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’

नींबू एक  नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट है। आप नहाने से पहले 2 से 3 मिनट तक अंडरआर्म के भाग पर नींबू का रस लगाकर रखें, फिर 1 मिनट के लिए नींबू के छिलके से वहां रगड़ें। बाद में नहाकर मॉइश्चराइजर लगा लें। 7 से 10 दिनों में फर्क नजर आने लगेगा। 

Exit mobile version