होठों का रंग डार्क न हों उसके लिए अपनाएं ये ब्यूटी टिप्स…

लाइफस्टाइलहोठों का रंग डार्क न हों उसके लिए अपनाएं ये ब्यूटी टिप्स…

Date:


होठों का रंग डार्क न हों उसके लिए अपनाएं ये ब्यूटी टिप्स…

न्यूज़ डेस्क : कुछ लोगों के होठों में समय के साथ ब्लैकनेस बढ़ जाती है होठों का रंग डार्क हो जाना या कालापन बढ़ जाना बेहद सामान्य बात है लेकिन इससे आपका लुक कितना ख़राब होता है ये भी आप जानते हैं.

होठों को सुंदर और पिंक बनाने के लिए आपको कुछ टिप्स अपनाने होंगे जिसके बारे में आपको बताने जा रहे हैं. ऐसे कई घरेलू नुस्खे हैं, जिनके जरिए होठों को फिर से गुलाबी और नर्म बनाया जा सकता है.

पहले जानें कारण :

होठों में कालेपन की समस्या अक्सर धूप में अधिक समय तक रहने, हाइड्रेशन की कमी, स्मोकिंग की आदत, टूथपेस्ट, लिपस्टिक या लिप बाम के कारण, अधिक कैफीन के सेवन के कारण हो सकती है. कुछ लोगों में होंठ चबाने की आदत होती है, इस कारण भी होठों का रंग काला पड़ सकता है.

सेहत संबंधी कारण :

लाइफस्टाइल के साथ ही कई बार होठों में कालापन बढ़ने की समस्या सेहत से संबंधित भी होती है. अगर किसी की कीमोथेरपी चल रही है तो उसमें यह लक्षण हो सकता है. शरीर में खून की कमी के कारण और जरूरी विटमिन्स की कमी के कारण भी होंठ काले हो सकते हैं. कई बार कुछ दवाइयों के सेवन से ऐसा हो सकता है.

एलोवेरा जेल :

एलोवेरा जेल को होठों पर लगाएं. जब यह सूख जाए तो गुनगुने पानी से धो लें. आप चाहें तो रोज ताजा एलोवेरा लीफ का जेल भी उपयोग कर सकते हैं. यह मेलानिन के स्तर को घटाता है.

हल्दी से होठों पर निखार :

आधा चम्मच हल्दी में दूध मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. अब इस पेस्ट को पैक की तरह अपने होठों पर लगा लें. करीब 10 मिनट बाद ताजे पानी से धो लें और मॉइश्चराइजर लगा लें.

नींबू है मददगार :

एक स्टडी में यह बात सामने आई कि ऐसे सिट्रस एसिड से भरपूर फलों के छिलके मेलानिन को कम करने का काम करते हैं. मेलानिन ही कालापन बढ़ने की वजह माना जाता है.

तो हर रात सोने से पहले नींबू काटकर उसका रस निचोड़ दें और फिर उसके छिलके से अपने होठों पर हल्की मसाज करें. अगली सुबह इसे ताजे पानी से धो लें. इस प्रॉसेस का रिजल्ट दिखने में करीब 30 दिन का वक्त लगेगा.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...