Site icon Buziness Bytes Hindi

हाथ की अच्छी तरह से सफाई करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करे


हाथ की अच्छी तरह से सफाई करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करे

कोरोना से खुद को सुरक्षित रखने के लिए एक्सपर्ट ने 20 सेकेंड तक हाथ धोने के लिए कहा है, क्योंकि 20 सेकेंड में साबुन हर हिस्से तक पहुंचकर बैक्टीरिया और जर्म्स का खात्मा कर देता है | सिर्फ हाथों पर साबुन लगाकर पानी से धोने से  पूरी सफाई नहीं होती है, आपको कुछ बातो का ध्यान रखना होगा | 

हाथ धोने का नया तरीका

वैज्ञानिकों का कहना है कि बैक्टीरिया और वायरस को उनकी जगह से हटाने के लिए हाथों को तेजी से रगड़ा जाए।

तेज धार वाले पानी से बैक्टीरिया और वायरस हाथ के गड्ढ़ों में टिक नहीं पाते हैं, क्योंकि जब दबाव बढ़ाने लगता है तब उन्हें अपनी जगह छोड़नी पड़ती है | 

Read also: चेहरे पर फाउंडेशन लगते समय इन 4 स्टेप्स को फॉलो करें

एक्सपर्ट्स मानते है हाथों को आपस में तेजी से रगड़ने और पानी की तेज धार ही जर्म्स को हटा सकती है, ये जितना ज्यादा होगा उतने ही हाथ किटाणुमुक्त रहेंगे।

वायरस, बैक्टीरिया से दूर रहने के लिए और साफ-सुथरा हाथ के लिए ये जरूरी स्टेप्स फॉलो करे:

पहले हाथों को नॉर्मल पानी से अच्छी तरह भीगा लें और साबुन लगाएं। साबुन लगाकर दोनों हाथों को आपस में रगड़ें और उंगलियों के बीच, हाथों के पीछे और नाखूनों के अंदर-अंदर तक सफाई करें। ये काम आपको कम से कम 20 सेकेंड तक करना होगा | 20 सेकेंड के बाद हाथों को पानी से अच्छी तरह धोएं फिर साफ-सुथरे तौलिए से हाथ पोंछ लें।

Read also: फेसपैक अप्लाई करते समय इन स्टेप्स को जरूर फॉलो करे

Exit mobile version