झारखण्ड की चुनावी रैलियों में योगी आदित्यनाथ का बंटने कटने वाले नारे पर फोकस

उत्तर प्रदेशझारखण्ड की चुनावी रैलियों में योगी आदित्यनाथ का बंटने कटने वाले नारे...

Date:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपना नारा “बटेंगे तो कटेंगे, एक है तो सुरक्षित है” दोहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ झामुमो के नेतृत्व वाला गठबंधन बांग्लादेशी घुसपैठियों और अवैध रोहिंग्या प्रवासियों को यहां बसने की अनुमति देकर झारखंड के अस्तित्व के लिए खतरा पैदा कर रहा है। बुलडोज़र बाबा का तमगा मिलने और उसका चुनावी इस्तेमाल मज़बूती से करने के बाद भाजपा अब योगी आदित्यनाथ के बटेंगे तो कटेंगे वाले नारे को नए नए रूप में पेश कर सांप्रदायिक ध्रूवीकरण करने में लगी हुई है. उसे यकीन है कि झारखण्ड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बंटने और कटने वाला नारा भाजपा को सत्ता पर काबिज़ करने में मदद करेगा।

धनबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि मंगलवार को हुए पहले चरण के मतदान से संकेत मिल रहे हैं कि झारखंड में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा, “‘लव जिहाद’ और ‘भूमि जिहाद’ जैसी रणनीति के जरिए बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या मुसलमानों को लाया जा रहा है, जिससे झारखंड, इसकी बेटियों, इसकी परंपराओं और इसके लोगों की पहचान, सुरक्षा और विरासत को खतरा है।”

आदित्यनाथ ने यह भी आरोप लगाया कि झामुमो के नेतृत्व वाला गठबंधन राज्य को नक्सलियों का गढ़ बनाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने रैली में कहा, “झारखंड में भी यूपी की तरह ‘लव जिहाद, भूमि जिहाद’ को खत्म करने के लिए डबल इंजन वाली सरकार सुनिश्चित करें।” बता दें कि झारखंड में पहले चरण के तहत बुधवार को 43 विधानसभा क्षेत्रों में 64.86 प्रतिशत मतदान हुआ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related