शीतकालीन सत्र से पहले पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना “ड्रामा नहीं, डिलीवरी पर हो जोर”

नेशनलशीतकालीन सत्र से पहले पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना “ड्रामा नहीं,...

Date:

न्यूज़ डेस्क – लोकसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष को हार की निराशा से बाहर आने की सलाह दी। संसद भवन में मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा

“जो कोई भी ड्रामा करना चाहता है, वह कर सकता है। लेकिन यहां ड्रामा नहीं, डिलीवरी होनी चाहिए। नारे नहीं, नीति पर जोर होना चाहिए।”

पीएम मोदी ने कहा कि यह सत्र देश की प्रगति के लिए समर्पित है, इसे “हार की भड़ास निकालने का मंच” नहीं बनाया जाना चाहिए।

“सत्र राष्ट्र को प्रगति की दिशा में ऊर्जा देगा”

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने लोकतंत्र को जीया और सिद्ध किया है। उन्होंने बिहार चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि वहां उच्च मतदान प्रतिशत लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है।
उन्होंने कहा

“एक तरफ लोकतंत्र की मजबूती और दूसरी ओर अर्थव्यवस्था की ताकत, दोनों में भारत ने दुनिया को दिखाया है कि ‘डेमोक्रेसी कैन डिलीवर’।”

विपक्ष को सलाह “पराजय का मैदान मत बनाइए”

पीएम मोदी ने विपक्षी दलों से कहा कि वे पराजय की निराशा से बाहर आएं और जनता के हित के मुद्दे उठाएं। उन्होंने कहा कि कुछ दल अपनी हार को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।

“शीतकालीन सत्र को पराजय का मैदान नहीं बनने देना है और विजय का अहंकार भी नहीं दिखाना है।”

युवा सांसदों को अवसर देने की अपील

पीएम मोदी ने कहा कि नई पीढ़ी के सांसदों को अपनी बात कहने का मौका मिलना चाहिए।

“जो पहली बार चुनकर आए हैं, उन्हें अपने क्षेत्र की समस्याएं बताने और अपनी क्षमता दिखाने का अवसर देना चाहिए।”

“विपक्ष को अपनी रणनीति बदलनी चाहिए”

जीएसटी सुधारों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इससे जनता के मन में सरकार के प्रति श्रद्धा और भरोसा बढ़ा है।
उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा

“विपक्ष के लोग जनता के बीच जाकर अपनी बात नहीं कह पा रहे हैं, इसलिए सारा गुस्सा सदन में निकाल रहे हैं। कुछ दलों ने नई परंपरा शुरू की है, उन्हें अपनी रणनीति बदलनी चाहिए… मैं उन्हें टिप्स देने को भी तैयार हूं।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...