Site icon Buziness Bytes Hindi

Delhi Flood: राजघाट बना स्विमिंग पुल, सुप्रीम कोर्ट में भरा पानी, दिल्ली में हालात खराब

jl1412

Delhi Flood: देश की राजधानी दिल्ली में राजघाट स्विमिंग पुल बना हुआ है। आज दिन में सुप्रीम कोर्ट में पानी भर गया। दिल्ली में बाढ़ से हालात खराब हैं। आज शुक्रवार को भी बाढ़ से राहत नहीं मिली। आज यमुना का जलस्तर रिकॉर्डतोड़ बढ़ा। जिससे दिल्लीवासियों की मुश्किलें और अधिक बढ़ गई है। आज यमुना का पानी देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया। हालांकि आज शुक्रवार को बाढ़ का पानी कुछ कम हुआ। लेकिन संकट बरकरार है। भारी बारिश से दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर है। यमुना लगातार उफान पर है। यमुना का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली में हालात बिगड़ गए हैं। निचले इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
दिल्ली में आई बाढ़ का दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आईटीओ सहित कई जगहों का दौरा किया। इस दौरान उपराज्यपाल ने कहा कि दिल्ली में बाढ़ से निपटने के लिए सेना, एनडीआरएफ, सिंचाई एवं बाढ़ विभाग, दिल्ली जल बोर्ड सहित दिल्ली सरकार के अन्य विभाग काम कर रहे हैं।

स्विमिंग पुल बना राजघाट

जलभराव ने राजघाट को स्विमिंग पुल बना दिया। राजघाट महात्मा गांधी की समाधि पर 8 से 10 फुट तक पानी भ्ररा हुआ है। जिसमें लोग तैराकी कर रहे है। इसके अलाावा आज आईएसबीटी चौक में भी पानी भरा रहा। आज भी कश्मीरी गेट में अंतरराज्यीय बस सेवा ठप रही।
दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि शांति वन से गीता कॉलोनी फ्लाईओवर और गीता कॉलोनी फ्लाईओवर से राजघाट और आईएसबीटी, कश्मीरी गेट की तरफ यातायात प्रतिबंधित है। जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। आईटीओ पर पानी के बीच लोगों को बाइक धकेलते देखा गया। जबकि दिल्ली में सराय काले खां टी-जंक्शन के पास एनएच-24 पर पानी भरा होने के कारण भारी ट्रैफिक जाम देखा गया। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यमुना में बढ़े जलस्तर से इंद्रप्रस्थ रेगुलेटर टूट गया था। जिसे ठीक करने का काम जारी है।

भैरों मार्ग खुलने की संभावना

दिल्ली के स्पेशल सीपी, ट्रैफिक, सुरेंद्र सिंह यादव ने बाढ़ की स्थिति पर बात की और स्थिति से निपटने की जानकारी दी। दिल्ली के सभी इलाकों में पुलिस की तैनाती की गई है। कावड़ियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। कश्मीरी गेट जैसे इलाकों में जलस्तर बढ़ा है। वजीराबाद की ओर रिंग रोड इलाके में पानी भरा हुआ है। भैरों मार्ग पर पानी की कमी होने के बाद इसको खोलने की संभावना है।

Exit mobile version