गोवर्धन मुडिया मेला : गोवर्धन धाम में परिक्रमा को उमड़ा भक्तों का सैलाब

उत्तर प्रदेशगोवर्धन मुडिया मेला : गोवर्धन धाम में परिक्रमा को उमड़ा भक्तों का...

Date:

मथुरा। गोवर्धन में देवशयनी एकादशी से मुडिया मेले की शुरूआत हो गई है। मुड़िया मेले में गिरिराज परिक्रमा करने को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। परिक्रमा मार्ग में शाम ढलते तक मानव श्रंखला बन गयी। इस दौरान गिर्राज तलहटी श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठी।

Read also: गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी पर नहीं होगा गंगा स्नान का आयोजन

तीर्थस्थल गोवर्धन धाम में एकादशी से लेकर पूर्णमासी तक मुड़िया मेला चलता है। इस दौरान अवरत श्रद्धा की पावन धारा बहती रहती है। एकादशी से पूर्णमासी तक लाखों श्रऋालुगण देश के कौने कौने से आते हैंं। श्रद्धालुगण अपने आराध्य श्रीकृष्ण का गुणगान करने के लिए पहुंचते हैं। सप्तकोसी परिक्रमा मार्ग में अनवरत बहती रसधारा में श्रद्धालु भावविभोर नजर आ रहे हैं। गोवर्धन धाम के प्रमुख मंदिर बिजली की रंगबिरंगी रोशनी से नहा उठे हैं। वहीँ गिरिराज महाराज को खुश करने के लिए भक्त नाना प्रकार के भोग लगाकर अपनी मनौती मांग रहे हैं।

परिक्रमा मार्ग के प्रचीन चक्रलेश्वर महादेव मंदिर के निकट राधाश्याम सुंदर मंदिर के महंत और मुडिया संत राम कृष्ण दास द्वारा भक्तों को श्रीकृष्ण की लीलाओं का अनुसरण कराने के लिए श्रीमद्भागवत कथा के साथ कृष्ण लीला का मंचन भी करा रहे हैं। जहां पहुंचकर श्रद्धालु अपने आराध्य श्रीकृष्ण की लीलाओं का अनुसरण कर भक्ति में भावविभोर होकर मंत्रमुग्ध दिखाई दे रहे हैं। आज श्रीकृष्ण लीला मंचन में सावन झूला लीला का मंचन किया जाएगा। श्री धाम वृन्दावन के रासाचार्य स्वामी मोहन श्याम के भजनों पर श्रद्धालुगण झूमते दिखाई दिए।

Read also: इस्कॉन बेंगलुरु में लाखों भक्तों ने वैकुंठ एकादशी समारोह में ऑनलाइन भाग लिया

इस दौरान मुडिया संत राम कृष्ण दास ने बताया कि प्रत्येक वर्ष मुडिया पूर्णिमा महोत्सव श्रीकृष्ण चैतन्य महाप्रभु के पार्षद ब्रज लीला प्रकाशक श्रीमद सनातन गोस्वामी पाद की तिरोभाव तिथि के रूप में मनाया जाता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...