लाइफस्टाइल डेस्क। Floating Hotels In India – घूमने के शौकीनों को नई चीजों को एक्स्प्लोर करने में काफी मजा आता है, ऐसे में क्यों न आप इन तैरने वाले होटल को एक्स्प्लोर करे। अपनी ट्रिप को यादगार बनाने के लिए आपको एक बार तो इन तैरने वाले होटल में रुकना चाहिए। यकीन मानिए, घूमने का मजा दुगना हो जाएगा।
ले ROI, फ्लोअतिंग हट्स & इको रूम्स, उत्तराखंड (Le ROI Floating Huts & Eco Rooms, Uttarakhand)
उत्तराखंड में हर साल हजारों देशी और विदेशी लोग घूमने आते है, अगर आप भी उत्तराखंड घूमने के लिए जा रहे है तो आपको टिहरी जरूर घूमने जाना चाहिए। यहां ले ROI, फ्लोअतिंग हट्स & इको रूम्स, उत्तराखंड (Le ROI Floating Huts & Eco Rooms, Uttarakhand) है, जो की काफी खूबसूरत है। आप यहां रुक सकते है। ये पानी के ऊपर है और साथ ही रुकने के लिए लगभग 5-6 हज़ार रुपये खर्च हो सकते है।
Read also: Cheap Travel Ideas: कम पैसों में ले लग्जरी ट्रिप का आनंद, ऐसे करे प्लान!
द फ्लोटेल, Kolkata (Polo Floatel, Kolkata)
अगर आप कोलकाता में घूमने जा रहे है तो बेहतरीन जगह पर रुकना बनता है, यहां द फ्लोटेल, Kolkata (Polo Floatel, Kolkata) होटल में रुक सकते हैं। आपको यहां से हावड़ा ब्रिज के नजारों को देखने का मौका मिलेगा। इसके अलावा, कोलकाता में विक्टोरिया मेमोरियल, फोर्ट विलियम, बिड़ला तारामंडल और अलीपुर चिड़ियाघर घूमने के लिए जा सकते है। ( UP News In Hindi)
बोट रॉयल मुमताज़, Srinagar (Boat Royal Mumtaz, Srinagar)
श्रीनगर में भी लोग घूमने के लिए आते है, ऐसे में अगर आपका भी यहां घूमने का प्लान बन रहा है तो बोट रॉयल मुमताज़ होटल में रूम बुक कर सकते है। यहां की हसीन वादियों में घूमने के साथ-साथ तैरने वाले होटल में रुकने का मजा ही कुछ और है। बता दे, 3-4 हज़ार के आसपास रूम बुक कर सकते हैं।
