Site icon Buziness Bytes Hindi

Google Pixel 4a पर है सबसे शानदार डील, कम कीमत में स्मार्टफोन खरीदने का मौका


Google Pixel 4a पर है सबसे शानदार डील, कम कीमत में स्मार्टफोन खरीदने का मौका

टेक डेस्क: Google Pixel 4a स्मार्टफोन की खरीद पर आपको शानदार डील मिलेगी | स्मार्टफोन को करीब 5000 रुपये की छूट पर 26,999 रुपये की कीमत में बेचा जा रहा है। Google Pixel 4a को Flipkart की Big Saving Days Sale में बिक्री के लिए लिस्ट किया है | Flipkart Big Saving Days Sale की शुरुआत 13 जून 2021 को हुई थी, जो आगामी 16 जून 2021 तक है | इस सेल में Google Pixel 4a स्मार्टफोन खरीदने पर SBI क्रेडिट कार्ड से 10% का डिस्काउंट और फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के ज़रिए 5% का कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है।

स्पेसिफिकेशन्स

Google Pixel 4a स्मार्टफोन में 5.81 इंच की फुल-एचडी+ OLED डिस्प्ले है और  स्क्रीन रेजोल्यूशन 1,080×2,340 पिक्सल है | Google Pixel 4a में ऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon 730G चिपसेट है और ये  19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो और 443 ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ आएगा | 

Read also: 12 साल बाद इजराइल में नेतन्याहू शासन का अंत

स्मार्टफोन के रियर में 12MP का कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/1.7 है। फोन ड्यूल एक्सपोज़र कंट्रोल के साथ एचडीआर+ सपोर्ट, पोर्ट्रेट मोड, टॉप शॉट, नाइट साइट के साथ आएगा | फ्रंट में एक 8MP का कैमरा है | Google pixel 4a में 3,140mAh की बैटरी दी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी | स्मार्टफोन में  स्टीरियो स्पीकर और दो माइक्रोफोन उपलब्ध हैं और  डाइमेंशन 144×69.4×8.2 मिलीमीटर और वज़न 143 ग्राम है।

Exit mobile version