Site icon Buziness Bytes Hindi

दिल्ली से पटना जा रही फ्लाइट में शराब के नशे में युवकों ने जमकर हंगामा काट, दो गिरफ्तार एक फरार

Patna Flight Hungama

नई दिल्ली। इंडिगो की फ्लाइट में यात्रियों ने जमकर उपद्रव किया। इंडिगो की फ्लाइट में दिल्ली से पटना आ रहे तीन युवकों ने शराब के नशे में मारपीट की और जमकर बवाल काटा। तीनों युवक पहले यात्रियों से उलझे। उनके बीच बचाव के लिए आई एयरहोस्टेस से भी बदसलूकी की। मामला संभलता नहीं देख कैप्टन ने समझाने की कोशिश की तो उनके साथ मारपीट की गई। इंडिगो की फ्लाइट 6E-6383 में घटना हुई। उपद्रव कर रहे रोहित कुमार, पिंटू कुमार और नितिन कुमार ने गुंडई करते हुए खुद को राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष का खास आदमी बताया।

खुद को नेता और राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष से जुड़ा बताने वाले रोहित कुमार और नितिन को पटना एयरपोर्ट पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने एयरपोर्ट थाने के हवाले कर दिया। जबकि पिंटू कुमार अफरातफरी की स्थिति के बीच फरार हो गया। एयरपोर्ट के सीआईएसएफ कमांडेंट एके झा ने बताया कि रविवार की देर रात फ्लाइट में हंगामा करने वाले यात्रियों की जानकारी उस समय सामने आई। जब यात्री निकल रहे थे। विमान कंपनी की ओर से ग्राउंड स्टाफ को बताया होता कि तीन यात्री हैं तो पिंटू भाग नहीं पाता। हम हर यात्री को रोक नहीं सकते। इससे अफरातफरी होती। विमान कंपनी द्वारा मार्क करवाए गए दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस को सौंप दिया गया।

बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बाद भी दूसरे राज्य के एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों पर बिहार जा रहे यात्रियों को इस बात के लिए सावधान करते हैं कि नशे में बिहार जाने पर जेल होगी। विमान में यात्रा कर रहे तीनों यात्री बिहार निवासी हैं और खुद को राजनेता का करीबी बता रहे हैं। इसके बावजूद तीनों शराब पीकर पटना की फ्लाइट पर आए, हंगामा करते रहे। तीनों ने नशे में छेड़खानी की और बदसलूकी के साथ मारपीट भी की।

Exit mobile version