Site icon Buziness Bytes Hindi

Share Market Opening : बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स 25 अंक नीचे; निफ्टी सुस्त

share 12

Sensex Market Opening: आज सप्ताह के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले हैं। आज बीएसई सेंसेक्स में शुरूआती दौर में हल्की गिरावट दिखाई दी है। आज बीएसई सेंसेक्स 65,400 अंकों के नीचे फिसल गया है। इसी तरह निफ्टी में भी शुरूआती दौर में कमजोरी देखी गई है। आज निफ्टी भी 19500 अंकों के नीचे आ गया है। निफ्टी में कोटक बैंक का शेयर 2 प्रतिशत की गिरावट के साथ टॉप लूजर के रूप में कारोबार करता दिखा गया है। आज आईसीआईसीआई बैंक का शेयर टॉप गेनर है।

बीएसई सेंसेक्स हल्की गिरावट के साथ 65,400 अंकों के नीचे

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत हुई। आज सोमवार को बीएसई सेंसेक्स हल्की गिरावट के साथ 65,400 अंकों के नीचे फिसल गया है। इसी तरह निफ्टी कमजोर होकर 19500 के नीचे आ गया है। निफ्टी में कोटक बैंक का शेयर 2 प्रतिशत गिरावट के साथ टॉप लूजर के रूप में कारोबार करता दिखाई दे रहा है। जबकि आईसीआईसीआई बैंक का शेयर आज टॉप पर है।

डॉलर के मुकाबले रुपया में तीन पैसे की गिरावट

इससे पहले शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ था। शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 231 अंकों की गिरावट के साथ 65,397 अंकों पर पर बंद हुआ था। रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले तीन पैसे की गिरावट के साथ 83.15 अंकों के स्तर पर पहुंच गया था।

Exit mobile version