Site icon Buziness Bytes Hindi

एग्जाम सेंटर्स तय करने के लिए यूपी बोर्ड का शेड्यूल जारी


एग्जाम सेंटर्स तय करने के लिए यूपी बोर्ड का शेड्यूल जारी

न्यूज़ डेस्क। कोरोना काल के बीच उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारियां शुरु कर दी हैं. प्रदेश भर के सभी स्कूलों को 5 दिसंबर तक आधारभूत सूचनाएं ऑनलाइन अपलोड करनी होगी. हालांकि इस बार परीक्षाओं में कोविड-19 के प्रोटोकॉल्स को ध्यान में रखकर सेंटर्स का निर्धारण किया जाएगा.

जिला समिति होगी गठित

सेंटर्स एलॉटमेंट के लिए जिला समिति का गठन करने को लेकर शासन ने निर्देश जारी कर दिए हैं. प्रदेश भर के सभी जिलों में कमेटी के अध्यक्ष डीएम होंगे जबकि सचिव डीआईओएस होंगे. इसके अलावा बीएसए, एसडीएम और दो प्रिंसिपल्स भी इसके मेंबर होंगे.


ऐसे तय होंगे सेंटर्स

ये है गाइडलाइन

Exit mobile version