UP News: गंगा स्नान करने पहुंचे पांच युवक डूबे, दो शव बरामद तीन की तलाश जारी

उत्तर प्रदेशUP News: गंगा स्नान करने पहुंचे पांच युवक डूबे, दो शव बरामद...

Date:

अलीगढ़। जिले के थाना दादो के सांकरा गंगाघाट पर बदायूं से गंगा स्नान के लिए आए पांच युवक डूब गए । पुलिस ने तत्परता दिखाते गोताखोरों और नाव द्वारा युवकों की गंगा में तलाश शुरू कर दी।जिसमें दो के शव बरामद हो गए । तीन डूबे युवकों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Also Read : UP Political News: आज़मगढ़ पर अंततः Dharmendra Yadav का नाम हुआ फाइनल

जानकारी के अनुसार बदायूं के थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव कैरई सेरई निवासी दर्जन से अधिक युवक आज गुरुवार को गंगा दशहरा पर यूपी के अलीगढ़ जिले के दादो के सांकरा गरा घाट पर गंगा स्नान के लिए पहुँचे। गंगा स्नान के दौरान प्रमोद, हरीसिंह , विष्णु ,राजकुमार, तुलसी आगे बढ़ गए और एक गड्ढे में डूब गए। युवकों को डूबता देख उनके साथियों के साथ ही गंगा घाट पर आए श्रद्धालुओं ने शोर मचा दिया। गोताखोरों द्वारा युवकों की तलाश शुरू कर दी। जिसमें गोताखोरों ने प्रमोद और हरी सिंह को बाहर निकाला। दोनों को छर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। गोताखोरों द्वारा गंगा में डूबे अन्य तीन की तलाश की जा रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...