फ्लाइट से अकेले आया पांच साल का मासूम

फीचर्डफ्लाइट से अकेले आया पांच साल का मासूम

Date:


फ्लाइट से अकेले आया पांच साल का मासूम

  • तीन महीने बाद अपनी मां से मिला
  • दोनों की आंखों से गिरते आंसू देखकर मौके पर मौजूद अन्य लोग भी हुए भावुक

न्यूज़ डेस्क – कोरोना वायरस का प्रकोप दुनियाभर में छाया हुआ है. भारत में भी 31 मई तक लॉकडाउन चल रहा है.लगभग 2 महीने बाद सोमवार को देशभर में घरेलू उड़ानें शुरू हुईं. इससे उन लोगों को बड़ी राहत मिली जिसमें वे लॉकडाउन के कारण दूसरे शहरों में फंसे हुए थे. इस बीच एक 5 साल का मासूम अपनी मां से तीन महीने बाद मिल सका.

दिल्ली से अकेले गया बेंगलुरु
दिल्ली से बेंगलुरु पहुंची एक फ्लाइट में 5 साल के मासूम ने अकेले की सफर किया. वह दिल्ली से बेंगलुरु ट्रेवल कर अपनी मां के पास पहुंच गया. वह तीन महीनों से दिल्ली में अपने दादा-दादी के पास था. लॉकडाउन की वजह से मां के पास नहीं जा पा रहा था.पांच साल के बच्चे का नाम विहान शर्मा है. विहान की मां मंजीश शर्मा बेटे को लेने एयरपोर्ट पहुंची थी.

मां को देखा तो रो पड़ा मासूम
अपने पांच साल के बेटे को एयरपोर्ट लेने पहुंची मां ने जैसे ही विहान को देखा वह फूट-फूट कर रोने लगी. आसपास खड़े लोगों को जब मामले की जानकारी हुई तो वह भी भावुक हो गए. विहान अपनी मां से चिपक गया और काफी देर तक रोता रहा. मां ने उसे चॉकलेट देकर चुप कराने की कोशिश की लेकिन वह रोता जा रहा था. यह सीन देखकर मौजूद लोगों में भी कुछ लोग रो पड़े. विहान की मास्क-ग्लव्स पहने और हाथ में स्पेशल कैटेगरी का स्टीकर लिए तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...