Site icon Buziness Bytes Hindi

शोपियां में सेना ने मार गिराए 5 आतंकी


शोपियां में सेना ने मार गिराए 5 आतंकी

श्रीनगर: कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने पांच आतंकियों को मुड़भेड़ में ढेर कर दिया है। मुठभेड़ अभी जारी है। दो से तीन और आतंकियों के घेरे में होने की खबर है। पत्थरबाजों को घटनास्थल पर एकत्र होने से रोकने की खातिर अतिरक्ति फोर्स तैनात की गई है और इंटरनेट बंद कर दिया गया है।

सुरक्षाबलों को सूचना मिली कि दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिले के रेबन गांव में आतंकी छिपे हैं। सूचना के आधार पर सेना की 1-आरआर, सीआरपीएफ की 178 बटालियन और एसओजी के जवानों ने इलाके की घेराबंदी करनी शुरू की। खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। जवानों ने मोर्चा संभालने से पहले आतंकियों से समर्पण करने की बात भी कही। लेकिन आतंकी सुरक्षाबलों को निशाना बनाते रहे। इसके बाद जवानों ने मोर्चा संभाला और पांच आतंकियों को मार गिराया।

बता दें कि पहले तीन आतंकियों के मारे जाने की सूचना थी लेकिन अब मिल रही ताजा जानकारी के अनुसार, अब पांच आतंकियों के मारे जाने की सूचना है। इसके बाद फिलहाल इस ऑपरेशन को यहीं खत्म कर दिया गया है। मुठभेड़ को लेकर किसी तरह की अफवाह न फैले इसके लिए प्रशासन ने मोबाइल इंटरनेट सेवा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।

Exit mobile version