Site icon Buziness Bytes Hindi

बागपत की जिला जेल में पांच बंदी कोरोना पाॅजिटिव


बागपत की जिला जेल में पांच बंदी कोरोना पाॅजिटिव

मेरठ/ बागपत। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। मेरठ में जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या हर दिन नया रिकार्ड बना रही है वहीं पड़ोसी जिले बागपत में भी कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। कोरोना संक्रमण से जेल भी अछूती नहीं हैं और तमाम सावधानी बरती जाने के बावजूद जेलों में भी कोरोना के मरीज पाये जा रहे हैं।

शुक्रवार को बागपत की जिला जेल में पांच बंदी कोरोना से संक्रमित पाये गये हैं। बंदियों की रिपोर्ट पाॅजीटिव आते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना दिये जाने पर स्वास्थ विभाग की टीम ने जेल में पहुंच कर कार्रवाई करते हुए पांचों बंदियों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं अन्य बंदियों की भी और अधिक गहनता से जांच करने की बात कही जा रही है। जिला जेल के कोने-कोने को सेनेटाइज कराया गया है। गौरतलब है कि पिछले चैबीस घंटों में मेरठ सहित आसपास के जिलों में 649 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई और छह कोरोना संक्रमितों की मौत हो गयी है।

Exit mobile version