मेरठ। मेरठ के हस्तिनापुर के गांव भीमकुंड में गंगा नदी में नाव डूब गई। नाव में 15 लोग सवार थे। नाव के डूबने पर 10 लोग तो तैरकर बाहर आ गए जबकि बाकी पांच लोग लापता हो गए हैं। लापता लोगों में दो सरकारी शिक्षक बताए जा रहे हैं। लापता लोगों को सकुशल बरामद करने के लिए बचाव कार्य शुरू है। हस्तिनापुर में गंगा में नाव डूबने की घटना को सीएम योगी ने संज्ञान लिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को बचाव कार्य तेज करने और लापता पांचों व्यक्तियों की सकुशल बरामदगी के निर्देश दिए हैं। मौके पर मवाना एसडीएम अखिलेश यादव मौजूद हैं।
जिले के हस्तिनापुर के गांव भीमकुंड में गंगा नदी में मंगलवार सुबह एक नाव डूब गई। नाव में 15 लोग थे। नाव डूबने के बाद से पांच लोग लापता हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान चलाया है। नाव में अन्य गांव में पढ़ाने के लिए जाने वाले अध्यापकों के साथ ही किसान भी सवार थे। दो सरकार टीचर लापता बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि नाव में छह से सात अध्यापक सवार थे। दुर्घटना का पता चलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए पीएसी की मोटरबोट भी मंगाई है। गंगा नदी में लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च अभियान में तेजी लाने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए हैं। नाव डूबने के बाद जो लोग तैरकर वापस घाट पर पहुंचे वो काफी भयभीत हैं। नाव दुर्घटना के बाद से इलाके में हड़ंकप मचा हुआ है। मौके पर आसपास के गांव के लोग बड़ी संख्या में मौजूद है।
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने गंगा नदी में नाव डूबने की जानकारी एसडीएम मवाना से ली है। एसडीएम मौके पर पहुंच चुके हैं। हादसे में बचे लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। एसडीएम अखिलेश यादव और बचाव टीम लापता लोगों को तलाशने का काम कर रही है। डीएम दीपक मीणा ने एनडीआरएफ की टीम को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में नाव डूबने के हादसे का लिया संज्ञान। डीएम और पुलिस के उच्चाधिकारियों को शीघ्र घटनास्थल पर पहुंचे के निर्देश।
