Site icon Buziness Bytes Hindi

लखनऊ में एक ही परिवार के पांच लोगों को हुआ कोरोना


लखनऊ में एक ही परिवार के पांच लोगों को हुआ कोरोना

लखनऊ में कैसरबाग इलाक़े के मछली मोहाल में बुधवार को एक ही परिवार के पांच नए कोरोना संक्रमितों समेत छह नए मरीज मिले जिसके बाद प्रशासन ने पूरे कैसरबाग इलाके को सील कर दिया और किसी भी तरह के आवागमन पर रोक लगा दी गई है।

क़ैसरबाग़ बस अड्डे से अमीनबाद की ओर जाने वाली रोड समेत पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है । इस परिवार की एक महिला सुल्तानपुर में भर्ती है, जबकि उसकी बेटी मंगलवार को पॉजिटिव पाई गई थी। बुधवार को इनका पड़ोसी भी कोरोना की चपेट में आ गया। इसके साथ राजधानी में मरीजों की संख्या 253 हो गई है, जिसमें 170 यहां के मूल निवासी हैं।

03 अप्रैल को यहां तीन मरीज मिले थे। इसके बाद पांच अप्रैल को कैसरबाग में चार मरीजों के साथ मछली मोहाल में 13 साल की बच्ची पॉजिटिव मिली थी। इसकी मां बाराबंकी की रहने वाली है और सुल्तानपुर में भर्ती है।

Exit mobile version