सरकार की तरफ से सस्ते सोने की खरीद का मौका निवेशकों के लिए कल यानी 18 दिसम्बर से मिलने वाला है इसलिए जो लोग सोने में निवेशित होकर सुरक्षित मुनाफा कमाना चाहते हैं तो उनके लिए अगले पांच दिन बड़े काम के हैं क्योंकि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) की तीसरी किश्त में निवेश का मौका सिर्फ 22 दिसम्बर तक है. बाजार के जानकारों की सलाह है कि टैक्स फ्री रिटर्न का लाभ उठाने के लिए निवेशकों को SGB की अगली किश्त को आठ साल के लिए लॉक-इन करना चाहिए। SGB की तीसरी क़िस्त के लिए सोने का निर्गम मूल्य 6,199 रुपये प्रति ग्राम तय किया गया है और अगर आप ऑनलाइन खरीद करते हैं 50 रुपये प्रति ग्राम की अतिरिक्त छूट मिलेगी।
इसके बाद चालू वित्त वर्ष में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की आखिरी किश्त 12 फरवरी को खुलेगी जिसका सब्सक्रिप्शन से 16 फरवरी किया जा सकेगा। विशेषज्ञों की माने तो सोने में निवेश फायदे का सौदा है क्योंकि हालिया आर्थिक विकास निवेशकों के लिए पसंदीदा परिसंपत्ति वर्ग बना रहेगा, विशेषज्ञों की सलाह है निवेशकों को SIP की तरह SGB की हर किस्त में निवेश करना चाहिए। एसआईपी जैसी रणनीति के साथ एसजीबी के ज़रिये पीली धातु में निवेश का एक अनुशासित और कर-कुशल तरीका प्रदान करता है।
इसके अलावा सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड पर हर साल 2.5 प्रतिशत की ब्याज दर का भुगतान भी होता है और ब्याज की राशि अर्ध-वार्षिक रीसेट में देय होती है वहीँ अंतिम ब्याज मूल राशि के साथ देय होगा। SGB तहत न्यूनतम एक ग्राम सोने से लेकर चार किलोग्राम तक निवेश किया जा सकता है जबकि ट्रस्टों के लिए अधिकतम सीमा 20 किलोग्राम है।
