लगातार पांच जीत पूरी टीम के प्रयास का परिणाम है: केएल राहुल

स्पोर्ट्सलगातार पांच जीत पूरी टीम के प्रयास का परिणाम है: केएल...

Date:


लगातार पांच जीत पूरी टीम के प्रयास का परिणाम है:  केएल राहुल

शारजाह: कोलकाता नाईट राइडर्स को आठ विकेट से हराने के बाद किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने कहा कि लगातार पांच जीत पूरी टीम के प्रयास का परिणाम है।

पंजाब ने सोमवार को आईपीएल में अपना जबरदस्त प्रदर्शन जारी रखते हुए कोलकाता नाईट राइडर्स को आठ विकेट से पीटकर लगातार पांचवीं जीत दर्ज की और प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली। पंजाब ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से कोलकाता को 20 ओवर में नौ विकेट पर 149 रन के सामान्य स्कोर पर रोकने के बाद 18.5 ओवर में दो विकेट पर 150 रन बनाकर आसान जीत अपने नाम की।

राहुल ने सोमवार को मैच जीतने के बाद कहा, “मैं और पूरी टीम बहुत खुश है। यह कुछ ऐसा है जिसे हम सब मिलकर करना चाहते थे- मैदान में जाना और सकातरात्मक क्रिकेट खेलना। हम सब को विश्वास था कि स्थति हमारे पक्ष में हो सकती है। लगातार पांच जीत, यह पूरी टीम के प्रयास का परिणाम है, यह केवल एक व्यक्ति की मेहनत नहीं है।”

उन्होंने कहा, “बल्लेबाजी अच्छी रही, गेंदबाजी भी अच्छी रही। हमने पूरे टूर्नामेंट के दौरान क्षेत्ररक्षण बहुत अच्छा किया। इस बात से खुश हूं कि सभी चीजें अच्छी हो रही हैं और हम दो और मैच जीत सकते हैं। अपने परिवार से दूर बबल में रहना बहुत मुश्किल है। उन्होंने (मनदीप सिंह) ने जिस तरह की हिम्मत दिखाई है उससे दूसरे खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने जिस तरह से आज खेला उसे देखकर हर कोई भावुक था। मनदीप मुश्किल समय से गुजर रहे हैं(मनदीप ने कुछ दिन पहले ही अपने पिता को खोया है)। उन्होंने टीम के लिए खेला है जिस पर उन्हें और उनके पिता को गर्व होगा।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...