भारत में कई खूबसूरत जगहें हैं, जहां आप प्रकृति के अद्भुत नजारे देखने का लुत्फ उठा सकते हैं। हलाकि बजट की कमी की वजह से लोग घूमने-फिरने नहीं जाते , इसीलिए हम आपको ऐसी खूबसूरत जगहें के बारे में बातएंगे जहां कम खर्चे में घूम कर आ सकते हैं।
कसोल
कसोल हिमाचल प्रदेश की पार्वती घाटी में है , यहां के अद्भुत नजारे सबका मन मोह लेते है | बर्फ से ढकी पहाड़ी और हरियाली से भरी वादियां सबकुछ यहां परफेक्ट है | खासकर ये जगह एडवेंचर प्रेमियों के बीच लोकप्रिय है |
मसूरी
मसूरी उत्तराखंड में है , इस जगह को ‘पर्वतों की रानी’ भी कहा जाता है। यहां पर आप गन हिल, झड़ीपानी फॉल, भट्टा फॉल, कैम्पटी फॉल, मसूरी झील, नाग देवता मंदिर घूमने जा सकते है |
Read also; बारिश में इन जगहों का घूमने का बनाएं प्लान, यहां मौसम रहता है खुशनुमा
ऋषिकेश
ऋषिकेश भारत के सबसे प्रमुख तीर्थ स्थलों में से है , ये हरिद्वार से 24 किलोमीटर की दूरी पर है | ये जगह चारों ओर से हरे-भरे और सुंदर प्रकिति से घिरा हुआ है। आप लक्ष्मण झूला, राम झूला, नीलकंठ महादेव मंदिर, वशिष्ठ गुफा जा सकते है |
जयपुर
जयपुर भारत के पुराने शहरों में से है, इसे पिंक सिटी के नाम से जाना जाता है। अम्बेर किला, नाहरगढ़ किला, हवा महल, शीश महल, जल महल काफी लोकप्रिय पर्यटक स्थलों में से हैं।
Read also; अगस्त के महीने में घूमने के लिए परफेक्ट है ये जगहें
नैनीताल
नैनीताल ‘झीलों का शहर’ कहा जाता है, ये उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में है | खूबसूरत वादियां और पहाड़ यहां आपका मन मोह लगे | जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान, सात चोटियां, एरियल रोपवे, नैनी झील और नैना देवी मंदिर घूमने जा सकते है |

