दिल को सेहतमंद रखना चाहते है तो इन 5 ड्रिंक्स का सेवन करें

लाइफस्टाइलदिल को सेहतमंद रखना चाहते है तो इन 5 ड्रिंक्स का सेवन...

Date:


दिल को सेहतमंद रखना चाहते है तो इन 5 ड्रिंक्स का सेवन करें

लाइफस्टाइल डेस्क: दिल को सेहतमंद रखने के लिए खान-पान का विशेष ध्यान देना पढता है |  दिल की बीमारी हर उम्र के लोगों को अपना शिकार बना सकती है और इस बीमारी के सबसे बड़ा कारण खराब लाइफस्टाइल, तनाव, अनियमित फूड हैबिट्स और एक्सरसाइज से दूर रहना है। इसीलिए दिल को सेहतमंद रखने के लिए एंटी-ऑक्सिडेंट्स, पोषण से भरपूर फूड्स और ड्रिंक का सेवन करना जरूरी है। 

ब्रोकली का सूप

ब्रोकोली में कैरेटेनॉयड्स ल्यूटिन होता है जो दिल की धमनियों को स्वस्थ बनता है | इसके सेवन से दिल का दौरा पड़ने और अन्य बीमारियों हमारे दिल को पकड़ नहीं सकती | इसके अलावा ये सुप कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ने नहीं देता है।

पालक का जूस

पालक में विटामिन-के और नाइट्रेट्स होता है जो दिल की धमनियों की रक्षा करके और रक्तचाप को कम करके दिल की बीमारियों से हमे दूर रखते है | इसके अलावा ये ड्रिंक शरीर को डिटॉक्स करेगा साथ ही आपके दिल को सेहतमंद रखेगा। 

गाजर और चुकंदर का जूस

चुकंदर में नाइट्रेट्स पाया जाता है जो शरीर में जाकर निट्रिक ऑक्साइड में बदल जाते हैं और  गाजर में नाइट्रेट होता है, जिससे ब्लड फ्लो अच्छा होता है। गाजर में बीटा-कैरोटीन भी होता है जो ब्लड वेसेल को क्लीन करने में मदद कर सकता है। गाजर और चुकंदर के जूस का सेवन दिल को सेहतमंद रखता है | 

खीरे का जूस

खीरा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है, क्योकि ये शरीर को हाइड्रेट रखता हैं |  खीरे में लगभग 95 प्रतिशत पानी और फाइबर होता है जो कई बीमारियों के खतरे को कम करते हैं। फ्री रेडिकल्स की वजह से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस होता है जिससे दिल की बीमारियों से बचा जा सकता है।

Read also: क्षत्रिय महासभा ने फूंका अक्षय कुमार का पुतला

पुदीने का जूस

पुदीना में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन ए और विटामिन पाया जाता है | इसका सेवन करने से खराब कोलेस्ट्रॉल को कम और हार्ट को हेल्दी रखा जा सकता है। ये सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related