Site icon Buziness Bytes Hindi

वीकेंड में दिल्ली के इन आसपास जगहों पर जाए घूमने


वीकेंड में दिल्ली के इन आसपास जगहों पर जाए घूमने

काफी लोगो वीकेंड की दो छुट्टियों में घूमने का प्लान बनाते है, ऐसे में अगर आप दिल्ली में रहते हैं और घूमने-फिरने के लिए जगह की तलाश कर रहे है | तो हम आपको  मजेदार जगहों के बारे में बातएंगे, जहां वीकेंड खूब एंजॉय कर सकते हैं।

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क दिल्ली से लगभग 238 किलोमीटर पर है, यहां आपको  कई प्रजाति के जीव-जंतु देखने को मिलेंगे | इसके अलावा रोमांचक जंगल सफारी का लुत्फ, कार्बेट फॉल्स, गर्जिया देवी मंदिर और कॉर्बेट संग्रहालय जा सकते हैं।

Read also: प्राचीन गुफाएं देखने के लिए इन जगहों की जरूर करें सैर

आगरा

आगरा दिल्ली से लगभग 230 किलोमीटर पर है, यमुना एक्सप्रेसवे से सफर सुहावना हो जाता है | यहां फतेहपुर सीकरी, अकबर का मकबरा, मेहताब बाग, आगरा का किला और ताजमहल देखने जा सकते है | 

लैंसडाउन

लैंसडाउन पौड़ी जिले में है, दिल्ली के शोर-शराबे से दूर सुकून के पल बिताना चाहते हैं तो परफेक्ट जगह है | यहां भुल्ला झील, टिप इन टॉप व्यू पॉइंट, कालगढ़ टाइगर रिजर्व, कालेश्वर मंदिर जा सकते हैं।

Read also: धरती पर स्वर्ग है हिमाचल प्रदेश, इन जगहों की जरूर करे सैर

मसूरी

दिल्ली से मसूरी भी जा सकते हैं, लगभग 307 किलोमीटर है। यहां झरीपानी झरना, मोस्सी झरना, कैम्पटी झरना जा सकते हैं। इसके अलावा खरीदारी करने  मॉल रोड जा सकते है | 

Exit mobile version