देहरादून। रुड़की में मां और छह साल की बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त की गई कार बरामद की गई है।
Read also: Lalitpur Rape Case : पुलिस इंस्पेक्टर द्वारा दुष्कर्म करने के बाद जयंत का टवीट ‘बहुत बुरा हाल है’
गुरुवार आज कोतवाली रुड़की में घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी डॉ योगेंद्र सिंह ने बताया कि गत 24 जून को एक महिला द्वारा कोतवाली में बताया गया था कि उससे और उसकी छह वर्षीय बेटी के साथ कार सवार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है।
सामूहिक दुष्कम की घटना को गंभीरता से लेते हुए मामले के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व मोबाइल की काल डिटेल्स के माध्यम से आरोपियों को चिन्हित किया गया। जिसके चलते पांच युवकों के नाम सामने आए।
Read also: Banda News : शर्मनाक ! शराबी पिता ने घर में सो रही बेटी से किया दुष्कर्म, आहत पीड़िता ने लगाई फाँसी
आरोपियों को पुलिस टीम ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयोग हुई ऑल्टो कार भी बरामद कर ली गई। एसएसपी ने जानकारी दी कि घटना में महक सिंह निवासी इमलीखेड़ा, राजीव तोमर निवासी बेल्डा थाना भोपा मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश, तेजियान निवासी शाहपुर थाना देवबंद, जगदीश निवासी शाहपुर थाना देवबंद,शामिल हैं। इन पांचों ने नशे की हालत में वारदात को अंजाम दिया था। सभी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।

