फिच ने दिया झटका, भारत के आर्थिक परिदृश्य को स्टेबल से निगेटिव किया

बिज़नेसफिच ने दिया झटका, भारत के आर्थिक परिदृश्य को स्टेबल से निगेटिव...

Date:


फिच ने दिया झटका, भारत के आर्थिक परिदृश्य को स्टेबल से निगेटिव किया

नई दिल्ली: रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स ने भारत के आर्थिक परिदृश्य को संशोधित करते हुए निगेटिव कर दिया है। इसके पहले फिच ने भारत के लिए स्टेबल आउटलुक की बात कही थी। रेटिंग एजेंसी ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी ने आर्थिक वृद्धि के अनुमान को कमजोर किया।

फिच रेटिंग्स की ओर से गुरुवार को जारी बयान में कहा कि भारत के लिए लंबी अवधि की इश्यूअर डिफॉल्ट रेटिंग (आईडीआर) को बीबीबी- (BBB-) पर बरकरार रखा है।

इससे पहले 26 मई को फिच रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष (2020-21) में भारतीय अर्थव्यवस्था में पांच प्रतिशत की गिरावट का अनुमान लगाया था। फिच ने कहा कि कोरोना वायरस की वजह से देश में सख्त लॉकडाउन नीति लागू की गई है। इससे आर्थिक गतिविधियों में जबर्दस्त गिरावट आई, जिसका सीधा असर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर पर पड़ेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related