तेलंगाना से मज़दूरों को लेकर झारखंड के लिए पहली स्पेशल ट्रेन रवाना

फीचर्डतेलंगाना से मज़दूरों को लेकर झारखंड के लिए पहली स्पेशल ट्रेन रवाना

Date:


तेलंगाना से मज़दूरों को लेकर झारखंड के लिए पहली स्पेशल ट्रेन रवाना

नई दिल्ली: कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने लिए लागू देशव्यापी लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासियों के लिए रेलवे ने शुक्रवार को एक विशेष ट्रेन चलाई। तेलंगाना के लिंगमपल्ली से झारखंड के हटिया तक चलने वाली इस ट्रेन में 1,200 लोग सवार हैं, जो यहां फंसे हुए थे।

यह ट्रेन आज सुबह 4:50 बजे रवाना हुई। फिलहाल अभी यही ट्रेन चलाई गई है। लॉकडाउन लागू होने के बाद पहली बार कोई यात्री ट्रेन चली है। आरपीएफ के महानिदेशक अरुण कुमार ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘तेलंगाना से झारखंड के लिए एक नॉन स्टॉप ट्रेन आज सुबह 1,200 प्रवासियों के साथ शुरू हुई। 24 कोचों वाली ट्रेन कल सुबह 11 बजे के आसपास हटिया पहुंचेगी।

लॉकडाउन के कारण देश भर में मजदूर विभिन्न स्थानों फंस गए हैं। बड़ी संख्या में मजदूर किसी भी साधन से या पैदल घर पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। इस वजह से कई मजदूरों के मरने की दुखद घटनाएं सामने आई। यही नहीं, मुंबई, सूरत, अहमदाबाद, दिल्ली सहित कई जगह मजदूरों का जमावड़ा दिखाई दिया और प्रदर्शन हुए।

रेलवे ने एक बयान जारी करके कहा कि तेलंगाना सरकार के अनुरोध और रेल मंत्रालय के निर्देश पर पर यह ट्रेन चलाई गई थी। यात्रियों की स्क्रीनिंग, सोशल डिस्टेंसिंग जैसे सभी एहतियाती उपाय सुनिश्चित किए गए थे। दक्षिण मध्य रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि ट्रेन के सभी सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई थी। यात्रियों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य है। उनके लिए भोजन की भी व्यस्था की गई है। इस ट्रेन का बीच में कहीं स्टॉपेज नहीं है।

सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित करने के लिए 72 यात्रियों के कोच में सिर्फ 54 यात्रियों को बिठाया गया है। कूपे में आठ के स्थान पर छह यात्री सफर कर रहे हैं। ट्रेन हटिया स्टेशन पर कल रात 11 बजे पहुंच गई थी। यात्रियों को ट्रेन में बिठाने से पहले क्वेरेंटाइन सेंटर में रखा गया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...