Site icon Buziness Bytes Hindi

पहले चरण का मतदान, बंगाल आगे महाराष्ट्र पीछे

election

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान शुरू हो चूका है. 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं. पहले दो घंटों के मतदान की बात करें तो पश्चिम बंगाल में 15 प्रतिशत से ज़्यादा की पोलिंग हो चुकी है वहीँ मैदानी इलाकों में सबसे कम महाराष्ट्र में महाराष्ट्र- 6.98 प्रतिशत वोट पड़ा है। पश्चिम बंगाल से कुछ जगहों पर हिंसक झड़प की भी ख़बरें आयी हैं. इस चरण में 1600 से ज्यादा उम्मीदवार अपनी किस्मत आज़मा रहे हैं, पहले चरण में केंद्रीय मंत्री, दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल की किस्मत भी दांव पर है. लोकसभा चुनाव के साथ आज अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की 92 विधानसभा सीटों पर भी वोटिंग चल रही है.

पहले चरण में 16.63 करोड़ से ज्यादा वोटर्स अपने वोटिंग अधिकार का आज इस्तेमाल कर रहे हैं. इनमें से 35.67 लाख नए वोटर्स शामिल हैं. वहीँ 8.4 करोड़ पुरुष और 8.23 करोड़ महिला वोटर्स शामिल हैं.

पहले दो घंटों के मतदान के बाद पश्चिम बंगाल- 15.9%, मध्य प्रदेश- 14.12%, त्रिपुरा- 13.62, मेघालय-12.96, उत्तर प्रदेश-12.22, छत्तीसगढ़-12.02, असम- 11.15%, राजस्थान- 10.67, जम्मू-कश्मीर-10.43, उत्तराखंड- 10.41, मिजोरम-9.36, बिहार- 9.23, अंडमान-8.64, तमिलनाडु- 8.21, नगालैंड-7.79, मणिपुर-7.63, पुडुचेरी- 7.49, महाराष्ट्र- 6.98, सिक्किम-6.63, लक्षद्वीप-5.59 और अरुणाचल प्रदेश में 4.95 प्रतिशत मताधिकार का इस्तेमाल हो चूका है.

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ सीटों के लिए भी आज मतदान हो रहा है, वहीँ खबर लिखे जाने के समय प्रधानमंत्री मोदी अमरोहा में चुनावी जनसभा को सम्बोधित कर रहे हैं. बता दें कि अमरोहा लोकसभा क्षेत्र की सीमा बिजनौर, मुरादाबाद और नगीना लोकसभा सभा क्षेत्रों से लगी हुई है जहाँ आज मतदान हो रहा है.

Exit mobile version