Site icon Buziness Bytes Hindi

भारत में पहली नियो-रेट्रो मोटरसाइकिल लांच


भारत में पहली नियो-रेट्रो मोटरसाइकिल लांच

नई दिल्ली: दोपहिया वाहन बनाने कंपनी इंडिया यामाहा मोटर ने अपने ‘द कॉल ऑफ द ब्लू’ अभियान के तहत भारत में पहली नियो-रेट्रो मोटरसाइकिल एफजेड एक्स लॉन्च की है जिसकी दिल्ली में एक्स शो रूम कीमत 116800से शुरू होगी।

कंपनी ने आज यह घोषणा करते हुए कहा कि एफ जेड एक्स को नियो-रेट्रो डिजाइन थीम के साथ तैयार किया गया है, जो यादों में खो जाने जैसा अनुभव देता है। साथ ही युवाओं की राइडिंग से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए इसमें उद्योग की अग्रणी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसे अलग-अलग राइडिंग की परिस्थितियों में एक शानदार राइडिंग पार्टनर की तरह साथ देने के हिसाब से तैयार किया गया है और इसमें एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, 149 सीसी, एसओएचसी इंजन दिया गया है।

Exit mobile version