तब्बू के सहमे अंदाज में किया भूल भुलैया का फस्ट लुक जारी

एंटरटेनमेंटतब्बू के सहमे अंदाज में किया भूल भुलैया का फस्ट लुक जारी

Date:

Entertainment: एक्टर कार्तिक आर्यन इस समय अपनी आने वाली फ़िल्म भूल भुलैया 2 को लेकर अपने फैन्स के बीच चर्चा में बने हुए हैं। लोग इस इस फ़िल्म का लम्बे समय से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फ़िल्म का टीज़र रिलीज किया गया जिसे लोगो ने खूब पसंद किया। इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका कार्तिक आर्यन , कियारा आडवाणी और तब्बू निभा रही हैं। सभी को इस फ़िल्म में नए अंदाज में देखा जाएगा। 

सभी अदाकारा एक एक कर फैन्स के सामने अपना लुख जारी कर रहे हैं। अभी हाल ही के तब्बू ने अपने फस्ट लुक को जनता के सामने रखा जो लोगों का न सिर्फ ध्यान आकर्षित कर रहा है बल्कि उनके अंदर फ़िल्म देखने की जिज्ञासा भी उत्पन्न कर रहा है। लोग तब्बू के फस्ट लुक को खूब पसंद कर रहे हैं और उसपर अपनी प्रतिक्रिया भी व्यक्त कर रहे हैं।
तब्बू ने अपना फस्ट लुक अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। वह इस फ़िल्म को लेकर काफी एक्साइटेड है। उन्होंने जो वीडियो अपने फैन्स के बीच साझा किया है उसमें वह डरी हुई नजर आ रही है। उनके फस्ट लुक को देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फ़िल्म फूल कॉमेडियन और सस्पेंस से भरी होगी। सूत्रों के मुताबिक यह फ़िल्म 20 मई 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इससे पहले आई भूल भुलैया ने भी लोगो का खूब मनोरंजन किया था जिसमे मुख्य भूमिका अक्षय कुमार ने निभाई थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...