Site icon Buziness Bytes Hindi

पहले कोरोना टेस्ट, फिर आईपीएल


पहले कोरोना टेस्ट, फिर आईपीएल

नई दिल्ली। कोरानावायरस के चलते इस बार आईपीएल यूएई में 19 सितंबर से शुरू हो रहा है. बीमारी के खतरे को देखते हुए इस बार आईपीएल में काफी बदलाव भी देखने को मिलेंगे. यहां भाग लेने वाले खिलाडिय़ों और सहयोगी सदस्यों को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अभ्यास शुरू करने से पहले कोविड-19 टेस्ट में पांच बार निगेटिव आना होगा और टूर्नामेंट शुरू होने के बाद उन्हेंं हर पांचवें दिन कोरोना वायरस टेस्ट कराना होगा.

एक-दूसरे से मिलने की अनुमति नहीं
अधिकारियों ने बताया कि यूएई में पहले सप्ताह के प्रवास के दौरान टीमों के खिलाडिय़ों और अधिकारियों को होटल में एक-दूसरे से मिलने की अनुमति नहीं होगी. टेस्ट में तीन बार निगेटिव आने के बाद ही उन्हेंं टूर्नामेंट में अभ्यास करने की अनुमति होगी. सभी विदेशी खिलाडिय़ों और सहयोगी स्टाफ को भी यूएई के लिए उड़ान भरने से पहले कोविड-19 आरटी-पीसीआर जांच करानी होगी. वे तभी उड़ान भर सकते है जब उनका नतीजा निगेटिव होगा. अगर ऐसा नहीं हुआ तो उन्हेंं 14 दिन क्वारंटाइन में रहना होगा और दो बार कोरोना वायरस टेस्ट में निगेटिव आना होगा.

सोशल डिस्टेंसिंग का रखना होगा ध्यान
बीसीसीआई ने खिलाडिय़ों के परिवार और सहयोगियों को साथ रखने का फैसला टीमों पर छोड़ दिया है. इसके लिए उन्हेंं भी सख्त खिलाडिय़ों को खिलाने के लिए बनाए गए नियम (बायो सिक्योरिटी प्रोटोकॉल) का पालन करना होगा. परिवार को बाहर किसी से मिलने की अनुमति नहीं होगी. दूसरे खिलाडिय़ों के परिवारों से मुलाकात के दौरान उन्हेंं शारीरिक दूरी का ख्याल रखना होगा. उन्हेंं हमेशा मास्क लगाए रखना होगा.

कैसे शुरू कर सकेंगे प्रैक्टिस?

आईपीएल में नहीं खेल पाने का मलाल नहीं- स्टार्क

बायें हाथ के ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क को इस साल आईपीएल का हिस्सा नहीं बनने का मलाल नहीं है और उन्होंने कहा कि वह आगामी गर्मियों के सत्र की तैयारी करके सहज हैं. स्टार्क ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप पर ध्यान लगाने के लिए आइपीएल से हट गए थे लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इस टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया. दो साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलने वाले 30 साल के स्टार्क ने कहा, ‘मुझे पता है कि अब आईपीएल अलग समय पर हो रहा है लेकिन मैं अपना फैसला नहीं बदलूंगा.

अय्यर बोले, आईपीएल होने की खबर सबसे अच्छी
दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि कोविड-19 के कारण आईपीएल के 13वें सत्र के आयोजन की खबर सबसे अच्छी है. अय्यर ने कहा, ‘पूरा विश्व इस समय मुश्किल समय से गुजर रहा है. इसमें कोई शक नहीं है कि आइपीएल के होने की खबर लंबे समय में मिली सबसे अच्छी खबर है. हम निश्चित तौर पर अपने दिल्ली के प्रशंसकों को याद करेंगे. वह पिछले साल हमारी सफलता का अहम हिस्सा थे.

Exit mobile version