Site icon Buziness Bytes Hindi

धामी सरकार की पहली कैबिनेट: रिक्त पदों की भर्ती, अतिथि शिक्षकों का वेतन 15 से 25 हज़ार


धामी सरकार की पहली कैबिनेट: रिक्त पदों की भर्ती, अतिथि शिक्षकों का वेतन 15 से 25 हज़ार

देहरादून: पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में नई सरकार के गठन के बाद आज कैबिनेट की पहली बैठक हुई जिसमें 06 संकल्प और 07 निर्णय लिए गए , इस बात की जानकारी शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने दी।

कैबिनेट बैठक में जो संकल्प लिए गए उसमें पहला संकल्प है कि सरकार भ्रष्टाचार मुक्त शासन-प्रशासन सुनिश्चित करेगी तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी के अधिक से अधिक इस्तेमाल द्वारा राज्य की जनता को पारदर्शी, संवेदनशील एवं त्वरित सेवाएं प्रदान करने हेतु दृढ़ संकल्प हैं।

दूसरा संकल्प: सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने हेतु कृत संकल्पित है, इससे जहाँ एक ओर युवाओं को शासकीय सेवाओं में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जायेंगे, वहीं दूसरी ओर युवाओं को उद्यमी बनाने हेतु स्वरोजगार के अवसर की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जायेगी।

तीसरा संकल्प: वैश्विक महामारी कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण एवं आमजनमानस की सुविधा हेतु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं सुलभ किये जाने हेतु सरकार संकल्पित है।

चौथा संकल्प: आम जनमानस की सुविधा के लिए विशेष रूप से सभी जनपदों में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को शिविरों के माध्यम से आम जनमानस को लाभान्वित किये जाने हेतु सरकार संकल्पित है।

पांचवां संकल्प: विशेष रूप से महिलाओं के स्वावलम्बन हेतु सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए भी सरकार संकल्पित है।

छठा संकल्प: दलितों एवं पिछड़े कमजोर वर्ग के उत्थान एवं उन्नयन को सरकार संकल्पित।

इसके अतिरिक्त कैबिनेट के मुख्य रूप से लिए गए 07 महत्वपूर्ण निर्णय इस प्रकार हैं–

Exit mobile version