पहले आंखों पर पट्टी बांधी फ़िर मुझे जला दिया

मेरठ रीजनपहले आंखों पर पट्टी बांधी फ़िर मुझे जला दिया

Date:


पहले आंखों पर पट्टी बांधी फ़िर मुझे जला दिया

बिजौली में अधजली अवस्था में मिला युवक, पुलिस को दिए बयान में कही ये बात, इलाज़ के दौरान मौत

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में अपराध काबू में होने का नाम नहीं ले रहा है। बढ़ते क्राइम की वजह से लोग दहशत में हैं। शुक्रवार को एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। इसके तहत खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव बिजौली में अधजली हालत में युवक के मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को युवक ने बताया कि किसी ने पहले उसकी आंख पर पट्टी बांधी और फिर केरोसीन डालकर जला दिया। गंभीर हालत होने की वजह से युवक इससे अधिक जानकारी नहीं दे सका। गंभीर अवस्था में ही पुलिस ने उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज में एडमिट करवाया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अब पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

90 प्रतिशत तक झुलसा

जानकारी के अनुसार बिजौली निवासी वीरेंद्र शर्मा सुबह अपने नलकूप पर पहुंचे थे। इस दौरान वहां अधजले युवक को देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया जहां इलाज के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया। युवक करीब 90% तक जल चुका था। पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया था कि उसका नाम योगेंद्र है। वह बिजौली गांव में अपने पिता गिरिराज शर्मा और छोटे भाई विकास के साथ रहता है। दोनों भाइयों की अभी शादी नहीं हुई थी वीरेंद्र शर्मा के नलकूप पर जली अवस्था में वह तड़पते हुए मिला था।

यूपी की लड़की के पेट से निकला 2 किलो बालों का गोला

नलकूप पर नहीं मिले जलने के निशान
नलकूप पर जलाने के निशान नहीं मिले है। गांव के अन्य लोगों के मुताबिक युवक को किसी दूसरी जगह पर जलाया गया होगा और यहां लाकर फेंक दिया होगा। पुलिस पूछताछ में योगेंद्र ने बताया था कि अज्ञात लोगों ने उसके ऊपर केरोसिन डालकर जला दिया था। मामले की जांच इंस्पेक्टर संजय शर्मा कर रहे हैं। उनका कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही दोषियों पर गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी। इस सिलसिले में वह गांव के अन्य लोगों से भी पूछताछ करेगी। हालांकि इस घटना के बाद से योगेंद्र के परिवार वालों में रोष है। उनका कहना है कि इस मामले की पूरी जांच होनी चाहिए और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।

लखनऊ किे अस्पतालों में मरीजों की भीड़, हर दिन बदलता मौसम बना वायरल का कारण

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...