पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में उत्तराखंड से हिरासत में लिए गए मनप्रीत सिंह को अब गिरफ्तार कर लिया गया है. मनप्रीत को पुलिस ने मानसा कोर्ट में पेश किया जहाँ कोर्ट ने उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. इस हत्याकांड में यह पहली गिरफ़्तारी बताई जा रही है.
इससे पहले आज इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड में से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को पंजाब पुलिस ने 5 दिनों की रिमांड पर लिया है.
रिमांड पर लिए गए आरोपी मनप्रीत सिंह से हत्या मामले में पूछताछ करेगी और पता लगाएगी कि हत्याकांड में उसकी क्या भूमिका है.
जानकारी के मुताबिक 30 मई को उत्तराखंड से एसटीएएफ ने दो गाड़ियां पकड़ी थीं जिनमें लॉरेंस गैंग के बदमाश थे. बताया जा रहा है कि उत्तराखंड और पंजाब एसटीएफ के जॉइंट ऑपरेशन के बाद मूसेवाला की हत्या मामले में देहरादून से 6 लोगों को हिरासत में लिया गया.
वहीँ आज सिंगर सिद्धू मूसावाले का उनके पैतृक निवास मनसा ज़िले के मूसा गाँव में अंतिम संस्कार हुआ. सिंगर के अंतिम संस्कार में भारी भीड़ मौजूद रही, इस दौरान सिद्धू मूसावाले की पिताजी का रो रोकर बुरा हाल था, उनकी और उनकी पत्नी की हालत देखकर लोगों को रोना आ रहा था, बताया जा रहा है कि सिद्धू मूसावाले की अगले महीने ही शादी होने वाली थी.
Also Read : Sidhu Moose Wala Murder: डैमेज कण्ट्रोल में जुटी मान सरकार
बता दें कि इस पंजाबी सिंगर की 29 की शाम हत्या कर दी गयी थी, उनके शरीर पर गोलियों के 25 ज़ख्म मिले जिससे लगता है कि हत्यारे कोई चांस नहीं लेना चाहते थे. बाद में इस हत्याकांड की ज़िम्मेदारी कनाडा बेस्ड गैंगस्टर गोल्डी बरार ने ली. उसने अपनी फेसबुक पोस्ट पर इस हत्या को स्वीकारा। बाद इसमें लॉरेंस बिश्नोई का नाम आया जो दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है. बताया जा रहा है कि यह सारी साज़िश बिश्नोई ने ही रची थी और इसके लिए बाहर के गुर्गों को सुपारी दी गयी थी.
